नमस्ते दोस्तों क्या आप भी बिहार की निवासी हैं क्या आप भी अपना खुद का व्यापार शुरू करना चाहती हैं जिससे की आपको तो रोजगार का जरिया मिलेगा, साथ में दुसरे महिलाओं को भी रोजगार एंव काम मिलेगा| क्या आप भी अपने परिवार में आर्थिक सयोग प्रदान करना चाहती है ? जैसे की आप जानते हैं की आज के समय में महिलाओं का आत्मनिर्भर होना बेहद ज़रूरी है। इस आर्थिक सयोग और सुरक्षित सोच के साथ बिहार सरकार ने महिलाओं के लिए एक नई योजना शुरू की है जिसका नाम है “मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना”।
इस योजना का मकसद है कि हर परिवार की कम से कम एक महिला अपने दम पर रोजगार शुरू कर सके और आर्थिक रूप से मजबूत बने। सरकार महिलाओं को उनकी पसंद का काम शुरू करने के लिए आर्थिक मदद देगी। जिसमे बिजली उपकरण एंव बर्तन की दुकान, मुर्गी पालन आदि है | यह कदम महिलाओं को न सिर्फ रोजगार देगा, बल्कि उनकी आत्मविश्वास को भी बढ़ाएगा ताकि वे अपने परिवार और समाज में एक मजबूत पहचान बना सकें। तो क्या आप भी मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ लेना चाहते हैं क्या आप भी इस योजना से सम्बंधित सभी जानकारी जानना चाहते हैं तो इस पोस्ट के अंत तक बने रहे |
आज हम इस पोस्ट के माध्यम से जानेंगे की बिहार मुख्यमंत्री महिला 10000 रूपए रोजगार योजना क्या हैं? इस योजना के लिए क्या पात्रता हैं ? इस योजना के लिए जरुरी डॉक्यूमेंट क्या हैं? महिला रोजगार योजना के लिए आवेदन कैसे करे और भी जरुरी जानकारी हम जानेंगे|
योजना का नाम | मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना (बिहार सरकार) |
शुरुआत | 7 सितंबर 2025 से |
योजना का मुख्या उद्देश्य | हर परिवार की 1 महिला को अपना छोटा काम (रोजगार/बिज़नेस) शुरू करने के लिए मदद देना |
पहली क़िस्त | ₹10,000 सीधे बैंक खाते में |
अतिरिक्त योगदान | काम शुरू करने और सही चलने पर ₹2,00,000 तक |
लाभार्थी (पात्रता) | बिहार की महिला : उम्र 18 से 60 साल ,आयकर (Tax) देने वाली न हो, सरकारी नौकरी में न हो |
अधिकारिक वेबसाइट | https://brlps.in/ |
जानकारी वेबसाइट | योजना जानकारी |
बिहार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना क्या हैं ?
महिला रोजगार योजना बिहार सरकार की एक खास योजना है। इसमें घर की माँ, बहन या बेटी को सरकार की तरफ से आर्थिक मदद प्रदान की जाती हैं (पैसे के रूप में )। यह पैसे इसलिए दिए जाते हैं ताकि वो अपना छोटा काम या बिज़नेस शुरू कर सकें। जैसे : सिलाई-कढ़ाई, दुकान, बकरी/गाय पालना, या कोई और काम जिससे घर की आमदनी बढ़े। ताकि महिला अपनी खुद की कमाई कर सके और आत्मनिर्भर बनें। क्योंकि महिलाओ को भी वही सम्मान मिले जो एक परिवार की पुरुष को दिया जाता हैं |
इस योजना में सरकार की तरफ से महिला लाभार्थी को रोजगार के लिए 10,000 रूपए की आर्थिक सहयता प्रदान की जाती हैं और जब आप रोजगार का एक उचित साधन देख लेते हैं या बिजनेस शुरू कर देते हैं तब सरकार उसको बढ़ावा देने के लिए पूरी आकलन करने के बाद 2 लाख रूपये की सहायता और करती हैं |
इस योजना के लिए पात्रता क्या हैं ?
- महिला लाभार्थी बिहार की निवासी होनी चाहिए
- लाभार्थी की उम्र 18 से 60 साल के बीच में होना चाहिए
- लाभार्थी सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए ।
- जिसके घर से कोई आयकर (Tax) नहीं देता हो
- गाँव की महिलाएँ जीविका समूह से जुड़ी हों। शहर की महिलाएँ स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी होनी चाहिए ।
बिहार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना जरुरी डॉक्यूमेंट ?
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक (खाता आधार से लिंक होना चाहिए) IFSC कोड
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
- रोजगार/बिज़नेस से जुड़ी जानकारी
इसे भी पढ़े >> बिहार प्रतिज्ञा ₹6000 योजना फॉर्म कैसे भरे
इन बिज़नेस पर मिलेगा ₹10,000 का लाभ
- सिलाई-कढ़ाई सेंटर (कपड़े, यूनिफॉर्म, ब्लाउज)
- ब्यूटी पार्लर / सैलून
- हैंडमेड आइटम्स (बैग, ज्वेलरी, डेकोरेशन पीस)
- फूड प्रोसेसिंग यूनिट (पापड़, अचार, मसाले)
- डेयरी बिज़नेस (दूध, दही, पनीर)
- पोल्ट्री फार्मिंग (मुर्गी पालन)
- बकरी पालन
- मछली पालन
- कृषि आधारित बिज़नेस (बीज, खाद, उपकरण किराए पर देना)
- किराना / जनरल स्टोर
- मोबाइल रिपेयरिंग और सर्विस सेंटर
- टिफिन / कैटरिंग सर्विस
- हैंडलूम / बुनाई यूनिट
- पेपर बैग / जूट बैग बनाने का काम
- इंटरनेट कैफ़े / प्रिंटिंग, फोटोकॉपी सेंटर
- ट्रेनिंग सेंटर (सिलाई, कंप्यूटर, ब्यूटी पार्लर आदि)
- स्कूल स्टेशनरी शॉप (कॉपी, किताब, पेन)
- बेकरी और स्वीट्स शॉप (केक, नमकीन, मिठाई)
बिहार मुख्यंमत्री महिला रोजगार योजना के लिए आवेदन कैसे करे | Mahila Rojgar Yojana 2025 Bihar Apply
अगर आप ग्रामीण है तो आपको अपने ग्राम संगठन में जाकर आवेदन करना होगा | अभी इस प्रक्रिया में हम जानेंगे की शहरी महिलाए इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे कर सकती हैं जो कि इस प्रकार हैं :
- सबसे पहले आपको बिहार मुख्यंमत्री महिला रोजगार योजना के अधिकारिक वेबसाइट brlps.in पर जाना है |
- इसके बाद जीविका लिखा हुआ एक पॉप खुलेगा इसमें आपको Mahila Rojgar Yojana पर क्लिक कर देना हैं
- अब आपके सामने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना एक पेज खुलेगा उस पेज में (मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से सम्बंधित फॉर्म भरने के लिए क्लिक करे वाले लिंक पर क्लिक करे
- इसके बाद अगले पेज पर एक नोट लिखा होगा उसे ध्यान से पढ़े
- अगर आप शहरी स्वंय सहायता समूह (SHG) की सदस्य हैं , तो आपको यहाँ फार्म भरने की आवश्यकता नहीं है, आप अपने क्षेत्र स्तरीय संगठन (ALO)/CRP से सम्पर्क करें | ALO/CRP के द्वारा आपके स्वयं सहायता समूह की बैठक बुलायी जायेगी एवं आपके समूह से जुडे सभी सदस्यों का आवेदन समेकित रूप से प्राप्त किया जायेगा । स्वंय सहायता समूह (SHG) की सदस्य नही है तो निचे चल रहे लिंक पर क्लिक करे
- अब आपसे एक प्रशन पूछा जाएगा की क्या आप स्वंय सहायता समूह की सदस्य हैं यदि हाँ तो आपको यह form भरने के जरुरत नही हैं यदि नही हैं| तो आप नही पर क्लिक करे
- इसके बाद सहमति बॉक्स पर टिक करे
- अब आपके सामने एक Self Authentication फॉर्म खुलेगा, उसे भरना है जैसेआधार कार्ड नंबर ,नाम पिता /पति का नाम ,मोबाइल नंबर लाभार्थी का दर्ज करे
- इसके बाद Send Otp पर क्लिक करे और प्राप्त OTP डालकर submit करें।
- अब मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना (शहरी) का लाभ लेने हेतु स्वघोषणा आवेदन पत्र में पूछी जाने वाली सभी जानकारी को ध्यान से भरे :
- इसमें आपके स्थायी पता की जानकारी भरे लैंडमार्क के साथ
- इन प्रश्नों के लिए हाँ/नहीं में टिक करें। जैसे की आपकी आयु ,आय, आपके घर में किसी की सरकारी नौकरी तो नही हैं आदि
- इसके बाद बैंक की Details की जानकारी भरे और बिज़नेस को भी चुन लेना हैं
- अब आपको सभी डॉक्यूमेंट को स्कैन करके अपलोड करना है, इस बात का ध्यान रखे JPG/PNG फॉर्मेट में होना चाहिए इनकी साइज़ ज्यादा से ज्यादा 200kb होना चाहिए इससे जादा न हो |
- अब सभी डॉक्यूमेंट को अपलोड कर देना हैं और Final Submit पर क्लिक करने से पहले ध्यान से अपनी भरी हुई जानकरी को एक बार जाँच जरुर करे और submit पर क्लिक करे
- इसके बाद जब यह एप्लीकेशन सबमिट हो जाए तब ALO/CRP से संपर्क करे |
बिहार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना सवाल और जवाब (FAQs)
इस योजना में एक आवेदिका की आयु कितनी होनी चाहिए
आवेदिका की उम्र 18-60 वर्ष होनी चाहिए
बिहार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में आर्थिक मदद की राशि क्या हैं
इस योजना में लाभार्थी को 10000 रूपये की आर्थिक मदद प्रदान किया जायेगा और 6 महीने के आकलन के बाद 2 लाख की मदद प्रदान किया जाएगा
इस योजना से क्या सुविधा मिलेगी
महिलाओ को रोजगार का एक सुनहरा अवसर मिलेगा,रोजगार शुरू करने के लिए सरकार की तरफ से आर्थिक मदद और लोन की सुविधा आदि
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से क्या फायदा हैं
इस योजना से महिलाएँ आर्थिक रूप से मजबूत होंगी। परिवार की आमदनी बढ़ेगी। गाँव और शहर में महिलाओं को रोजगार के नए मौके मिलेंगे।