WhatsApp Group Join Now

रानी दुर्गावती योजना छत्तीसगढ़ फॉर्म | CG Rani Durgavati Yojana Apply Online

Spread the love

CG Rani Durgavati Yojana Apply Online : छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार लगातार नई-नई योजनाएं ला रही है, ताकि गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सीधा लाभ मिल सके। और इस बार के छत्तीसगढ़ बजट 2026 के तहत में बेटियों और गरीब परिवारों के लिए कई अहम घोषणाएं की गई हैं इन्हीं योजनाओं में से एक बहुत खास योजना है – रानी दुर्गावती योजना

ये योजना इसलिए सबसे ख़ास है क्योकि अगर किसी गरीब परिवार में बेटी का जन्म होता है, तो सरकार इस योजना के तहत उस बच्ची को कुल 1.50 लाख रुपए (₹150000) की सहायता देने का प्रावधान करती है। यह पैसा तुरंत कैश में नहीं दिया जाता, बल्कि एक प्रकार का आश्वासन प्रमाण पत्र (सर्टिफिकेट) दिया जाता है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि भविष्य में बच्ची को यह राशि मिलेगी। इस राशि का उपयोग वह अपनी पढ़ाई (शिक्षा) और शादी जैसे महत्वपूर्ण कामों में कर सकती है।

इस योजना का लाभ खासतौर पर बीपीएल (यानि गरीबी रेखा से नीचे) परिवार में जन्मी बालिका को दिया जाता है। जैसे-जैसे बच्ची बड़ी होती है और वयस्क (18 वर्ष या निर्धारित आयु) हो जाती है, तब योजना की राशि DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधे उसके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाती है। यानी बीच में कोई बिचौलिया नहीं, पैसा सीधे खाते में।

अब आपके दिमाग में ये सवाल जरुर अ रहा होगा :

✅ रानी दुर्गावती योजना आखिर है क्या?
✅ इसके तहत 1.50 लाख रुपए कैसे मिलते हैं?
✅ आवेदन करने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?
✅ किन परिवारों को इसका लाभ मिलेगा?
✅ और इस योजना के और क्या-क्या फायदे हैं?

आज हम इस पोस्ट में इन सभी सवालों का आसान और सरल भाषा में जवाब जानेंगे, ताकि आपको पूरी जानकारी एक ही जगह मिल जाए और बाद में किसी भी तरह की कन्फ्यूजन न रहे।

Rani Durgavati Yojana Cg Details in Hindi:

विवरणजानकारी (आसान लोकल भाषा में)
बजट वर्ष2026-27
योजना का नामरानी दुर्गावती योजना
कितनी राशि मिलेगी₹1.50 लाख (1,50,000 रुपए)
किस राज्य में लागूछत्तीसगढ़
क्या लाभ मिलेगाआर्थिक सहायता (Financial Help)
घोषणा की तारीख24 फरवरी 2026
किनको लाभ मिलेगानवजात बेटियों / कन्या को
योजना की घोषणा किसने कीवित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी जी द्वारा
आवेदन जानकारी वेबसाइटरानी दुर्गावती योजना छत्तीसगढ़
आधिकारिक वेबसाइटरानी दुर्गावती योजना (पोर्टल जल्द अपडेट होगा)

Table of Contents

छत्तीसगढ़ रानी दुर्गावती योजना से क्या-क्या लाभ है?

चलिए अब बात करते हैं कि आखिर इस योजना से फायदा क्या मिलेगा और किसको मिलेगा :

1. बीपीएल परिवार की बेटी को 1.50 लाख (₹150000) का आश्वासन प्रमाण पत्र

    अगर गरीब (BPL) परिवार में लड़की का जन्म होता है, तो इस योजना के तहत सरकार की तरफ से 1.50 लाख रुपए का आश्वासन प्रमाण पत्र दिया जायगा । ये एक तरह की गारंटी है कि बेटी के भविष्य के लिए सरकार आर्थिक मदद करेगी।

    2. पैसा सीधे बेटी के नाम सुरक्षित रहता है

      ये राशि किसी और के हाथ में नहीं दी जाती, बल्कि बेटी के नाम सुरक्षित रहती है। ताकि भविष्य में उसी को फायदा मिले, बीच में कोई गड़बड़ी न हो।

      3. वयस्क होने पर पढाई-लिखाई में इस्तेमाल

        जब लड़की बड़ी यानि वयस्क हो जाती है, तो वह इस योजना की राशि को अपनी पढ़ाई में लगा सकती है | जैसे कॉलेज एडमिशन, कोचिंग, प्रोफेशनल कोर्स या अन्य उच्च शिक्षा के खर्च में।

        4. शादी के खर्च में भी उपयोग

          अगर जरूरत हो तो विवाह के समय होने वाले खर्च में भी इस राशि का उपयोग किया जा सकता है। इससे परिवार पर आर्थिक बोझ कम होगा।

          5. गरीब परिवारों को बड़ी राहत

            जिन परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर है, उनके लिए यह योजना किसी सहारे से कम नहीं है। बेटी के जन्म के साथ ही भविष्य की चिंता थोड़ी कम हो जाती है। कई लोग सोच रहे होंगी उतनी भी रकम नही लेकिन उन लोगो से पूछो जिनकी रोज की आमदनी 100-200 रूपए है या ये भी नही , ऐसे में बेटी के लिए सरकारी आर्थिक सहायता बहोत बड़ी राहत है |

            6. बेटी को बोझ नहीं, सम्मान देने की सोच

              इस योजना से समाज में यह संदेश जाता है कि बेटी बोझ नहीं है। सरकार खुद उसकी जिम्मेदारी में साथ खड़ी है।

              7. DBT के माध्यम से सीधा बैंक खाते में पैसा

                जब निर्धारित उम्र पूरी हो जाती है, तो योजना की राशि DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए सीधे बैंक अकाउंट में भेजी जाती है। यानी कोई बिचौलिया नहीं, पैसा सीधा खाते में जाता और उसी लाभार्थी को मिलता है जिसे मिलना चाहिए

                8. बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ मिशन को मजबूती

                  इस योजना के शुरू होने से छत्तीसगढ़ में “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” मिशन को और ताकत मिलेगी। लोग बेटी के जन्म को सकारात्मक नजर से देखेंगे उन्हें बोझ मानने की सोच को बदलेंगे और उसकी पढ़ाई पर ध्यान देंगे।

                  9. भविष्य की सुरक्षा का भरोसा

                    सबसे बड़ा फायदा ये है कि बेटी के भविष्य के लिए एक सुरक्षित फंड तैयार हो जाता है, जिससे आगे चलकर अचानक पैसों की कमी की समस्या कम हो सके। और सही समय पर आर्थिक रूप से सहायता मिल सके |

                    छत्तीसगढ़ रानी दुर्गावती योजना के लिए पात्रता क्या है?

                    पात्रतापात्रता जानकारी
                    छत्तीसगढ़ का निवासीलाभ केवल छत्तीसगढ़ के स्थायी निवासी परिवारों को ही मिलेगा।
                    बीपीएल परिवारपरिवार गरीबी रेखा (BPL) सूची में शामिल होना चाहिए।
                    कन्या का जन्मयोजना का लाभ केवल बेटी के जन्म के बाद ही देय होगा।
                    जन्म पंजीयनकन्या का जन्म प्रमाण पत्र होना जरूरी है।
                    बैंक अकाउंटबेटी या अभिभावक का बैंक खाता होना चाहिए।
                    DBT लिंकबैंक अकाउंट DBT (Direct Benefit Transfer) से लिंक होना अनिवार्य है।
                    आधार लिंकआधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना चाहिए (KYC पूरा हो)।
                    सरकारी नियमसरकार द्वारा तय अन्य शर्तें समय-समय पर लागू हो सकती हैं।
                    ❤️अगर आप छत्तीसगढ़ के निवासी हैं, बीपीएल परिवार से हैं और आपके घर बेटी का जन्म हुआ है, साथ में बैंक अकाउंट DBT से लिंक है, तो आप इस योजना के लिए पात्र हो सकते हैं।

                    छत्तीसगढ़ रानी दुर्गावती योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents List)

                    आवश्यक दस्तावेजआवश्यक दस्तावेज की जानकारी
                    निवास प्रमाण पत्रयह साबित करने के लिए कि आप छत्तीसगढ़ के निवासी हैं।
                    आधार कार्डकन्या और माता-पिता/अभिभावक का आधार जरूरी रहेगा।
                    बीपीएल राशन कार्डयह दिखाने के लिए कि परिवार गरीबी रेखा (BPL) में आता है।
                    जन्म प्रमाण पत्र (कन्या का)बेटी का जन्म सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज होना चाहिए।
                    आय प्रमाण पत्रपरिवार की आर्थिक स्थिति साबित करने के लिए।
                    बैंक अकाउंटबेटी या अभिभावक का सक्रिय बैंक खाता होना जरूरी है।
                    DBT लिंक स्थितिबैंक खाता DBT और आधार से लिंक होना चाहिए।
                    मोबाइल नंबरएक चालू मोबाइल नंबर ताकि OTP और योजना की जानकारी मिल सके।
                    पासपोर्ट साइज फोटोआवेदन फॉर्म के साथ फोटो की जरूरत पड़ सकती है।
                    ❤️ये सभी कागज़ अगर पहले से तैयार रहेंगे, तो आवेदन करने में कोई दिक्कत नहीं होगी और योजना का लाभ आसानी से मिल सकेगा

                    छत्तीसगढ़ रानी दुर्गावती फॉर्म कैसे भरे | CG Rani Durgavati Yojana Apply Online 2026

                    क्या आप भी रानी दुर्गावती योजना का आवेदन फॉर्म भरना चाहते हैं, तो अभी थोड़ा सा इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि फिलहाल सरकार ने इस योजना की Cg Budget 2026-27 में घोषणा तो कर दी है, लेकिन अभी तक इसका कोई ऑफिशियल नोटिफिकेशन PDF या वेबसाइट लिंक जारी नहीं किया गया है।

                    यानि अभी साफ तौर पर यह नहीं बताया गया है कि आवेदन कहाँ से करना है, ऑनलाइन होगा या ऑफलाइन, और कब से फॉर्म भरना शुरू होगा। लेकिन जब भी सरकार ऑनलाइन आवेदन शुरू करेगी, तो आम तौर पर जो ऑनलाइन आवेदन प्रोसेस है कुछ इस तरह हो सकती है :

                    1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

                      सबसे पहले सरकार द्वारा जारी की गई ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।

                      2. रजिस्ट्रेशन करें

                        इसके बाद पहले मोबाइल नंबर और आधार से रजिस्ट्रेशन कर लेना है।

                        3. लॉगिन करें

                          रजिस्ट्रेशन के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर लेना है।

                          4. आवेदन फॉर्म भरें

                            फॉर्म में कन्या का नाम, जन्म तारीख, माता-पिता की जानकारी, बीपीएल डिटेल, बैंक अकाउंट आदि सही-सही भरना होगा।

                            5. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें

                              आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, बीपीएल राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र आदि स्कैन करके अपलोड करना होगा।

                              6. बैंक और DBT डिटेल चेक करें

                                बैंक अकाउंट नंबर और IFSC सही से भरें, ताकि आगे चलकर पैसा सीधे खाते में आए और कोई दिक्कत न हो।

                                7. फाइनल सबमिट करें

                                  सारी जानकारी चेक करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट या आवेदन नंबर सुरक्षित रख लें क्योकि इस आपको जुरुरत पड़ सकती है।

                                  8. स्टेटस चेक करें

                                    बाद में उसी वेबसाइट पर जाकर आवेदन की स्थिति (Status) भी चेक कर सकते है । की आपका फॉर्म approved हुआ के नहीं |

                                    छत्तीसगढ़ रानी दुर्गावती योजना (FAQs)

                                    1. रानी दुर्गावती योजना में कितना पैसा मिलता है?

                                      इस योजना के तहत कुल ₹1.50 लाख (150000 रुपए) का लाभ दिया जाता है, जो आगे चलकर बेटी के काम आता है।

                                    2. ये पैसा कब मिलेगा?

                                      जब कन्या वयस्क (18 साल या निर्धारित उम्र) हो जाती है, तब DBT के माध्यम से पैसा सीधे बैंक अकाउंट में भेजा जाएगा।

                                    3. किन लोगों को इसका लाभ मिलेगा?

                                      सिर्फ छत्तीसगढ़ के बीपीएल (गरीबी रेखा) परिवार में जन्मी बेटी को ही इसका फायदा मिलेगा।

                                    4. क्या पैसा हाथ में मिलेगा?

                                      नहीं, पैसा कैश में नहीं मिलेगा। सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।

                                    5. क्या यह योजना पूरे भारत में लागू है?

                                      नहीं, यह योजना केवल छत्तीसगढ़ राज्य के लिए है।

                                    6. क्या बैंक अकाउंट जरूरी है?

                                      हाँ, बैंक अकाउंट और उसका DBT से लिंक होना अनिवार्य है।

                                    7. इस योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?

                                      गरीब परिवार की बेटी को आर्थिक सहारा देना, ताकि उसकी पढ़ाई और शादी में मदद मिल सके।

                                    WhatsApp Group Join Now

                                    Leave a Comment