नमस्ते दोस्तों ! क्या आप मध्य प्रदेश के निवासी हैं? क्या आप मजदूरी या छोटे-मोटे काम करते हैं? क्या आपको पता है कि संबल कार्ड योजना क्या है? नहीं ना तो अगर आप भी संबल कार्ड के बारे में पूरी जानकारी लेना चाहते हैं, और जानना चाहते हैं कि यह कार्ड मजदूरों को किस प्रकार से लाभ पहुंचाता है, साथ ही क्या आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं? अगर हाँ, तो इस पोस्ट के अंत तक बने रहें|
जैसा कि आप जानते हैं, हर राज्य सरकार अपने नागरिकों के हित में कार्य करते हुए उनकी आर्थिक और सामाजिक रूप से मदद करना चाहती है। इसी सामाजिक कल्याण के उद्देश्य से मध्य प्रदेश सरकार ने गरीब और मजदूर परिवारों की सहायता के लिए संबल कार्ड योजना शुरू की है। इस योजना के तहत पंजीकृत श्रमिकों को शिक्षा, इलाज, प्रसूति सहायता, दुर्घटना बीमा और मृत्यु पर आर्थिक सहायता जैसी सुविधाएँ प्रदान की जाती हैं।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के प्रत्येक गरीब परिवार को सुरक्षा, सहारा और सम्मान से परिपूर्ण जीवन प्रदान करना है।
आज हम इस पोस्ट के माध्यम से जानेगे की संबल कार्ड योजना क्या हैं? इस योजना के लिए क्या पात्रता हैं? संबल कार्ड के लिए आवेदन कैसे करे और इस कार्ड के क्या लाभ हैं? और भी जरुरी जानकारी हम जानेगे|
Sambal Card Yojana Details in Hindi
| संबल योजना | जानकारी |
|---|---|
| योजना का नाम | संबल कार्ड योजना |
| योजना की अंतिम तिथि | कोई विशिष्ट अंतिम तिथि घोषित नहीं की गई है। |
| किस राज्य की योजना है | मध्यप्रदेश |
| संबल कार्ड योजना आवेदन आधिकारिक वेबसाईट | sambal.mp.gov.in |
| संबल कार्ड फॉर्म PDF डाउनलोड | Sambal Card Form PDF |
| संबल कार्ड डाउनलोड कैसे करें | Sambal Card Download |
| संबल कार्ड स्टेटस कैसे चेक करें | Sambal Card Status Check |
इसे भी पढ़े >> समग्र कार्ड (Family ID) कैसे बनवाए
संबल कार्ड क्या होता हैं?
संबल कार्ड योजना एक जन कल्याण कार्ड हैं जो की मध्य प्रदेश सरकार की एक सामाजिक सुरक्षा योजना है।
इसका उद्देश्य राज्य के गरीब, असंगठित मजदूरों और कमजोर वर्गों को आर्थिक मदद और सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ देना है।इस कार्ड से मजदूर वर्ग को शिक्षा, स्वास्थ्य, सहायता, बीमा और अन्य योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर मिलता है
इस योजना के लिए क्या पात्रता हैं?(Eligibility)
- लाभार्थी मध्य प्रदेश का निवासी होना चाहिए
- आवेदक की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच हो।
- आवेदक के पास समग्र आई डी होना बहुत जरुरी हैं
- आवेदक असंगठित क्षेत्र का मजदूर या श्रमिक हो।
- आवेदक के परिवार की आय गरीबी रेखा के नीचे (BPL) होनी चाहिए ।
- आवेदक का कोई सरकारी नौकरी या पेंशन नहीं होनी चाहिए।
संबल कार्ड योजना जरुरी डॉक्यूमेंट
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर
- मजदूरी या काम का प्रमाण (जैसे मज़दूर पहचान पत्र या पंचायत प्रमाणपत्र)
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
संबल कार्ड योजना का लाभ (Benefits)
- शिक्षा में सहायता : अगर संबल कार्ड लाभार्थी के पास हैं तो और उनके बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं, तो सरकार उनकी स्कूल या कॉलेज की फीस में मदद करती है।
- इससे गरीब परिवारों के बच्चों की पढ़ाई बीच में नहीं रुकती।
- स्वास्थ्य सहायता : अगर कोई आवेदक और मजदूर या उसका परिवार बीमार पड़ता है, तो सरकार इलाज के खर्च में सहायता देती है।
सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज या आर्थिक मदद मिल सकती है। - गर्भवती महिलाओं को प्रसूति के समय आर्थिक सहायता दी जाती है ताकि वे और उनका बच्चा सुरक्षित रहें।
- यह राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है।
- दुर्घटना बीमा : अगर संबल कार्ड धारक के साथ दुर्घटना होती है और वह घायल या अपंग हो जाता है, तो सरकार मुआवजा राशि देती है।
अगर दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है, तो परिवार को मृत्यु सहायता मिलती है। - मृत्यु पर सहायता: अगर संबल कार्ड धारक की मृत्यु हो जाती है (किसी भी कारण से), तो उसके परिवार को आर्थिक मदद (₹2 लाख तक) दी जाती है। इससे परिवार को कठिन समय में सहारा मिलता है , दुर्घटना मृत्यु सहायता(रू. 4 लाख), आंशिक दिव्यांगता सहायता (रू. 1 लाख) एवं स्थायी दिव्यांगता सहायता योजना (रू. 2 लाख) की सहायता राशि
- अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ योजनाओं का फायदा पहले दिया जाता है जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन योजना, मुफ्त राशन आदि।
- सामाजिक सुरक्षा : सबसे बड़ा लाभ यह है कि मजदूर वर्ग को सरकारी सुरक्षा और सम्मान मिलता है।
उनकी जरूरत के समय सरकार उनके साथ खड़ी रहती है।

संबल कार्ड आवेदन फॉर्म कैसे भरें | Sambal Card Apply Online MP 2026
स्टेप 1: सबसे पहले आपको संबल योजना के अधिकारिक वेबसाइट sambal.mp.gov.in पर जाना हैं
स्टेप 2: वेबसाइट खुलने पर आपको संबल 2.0 या संबल योजना का पोर्टल खुलेगा
स्टेप 3: अब होमपेज खुलने पर आपको सबसे ऊपर राईट साइड पर पंजीयन हेतु आवेदन करे का विकल्प पर क्लिक कर लेना हैं
स्टेप 4: अब एक नया पेज खुलेगा जहाँ आपको अपनी समग्र आईडी और परिवार आई डी नंबर दर्ज कर लेना हैं ,इसके बाद सिस्टम अपने आप आपके परिवार के सभी सदस्यों के नाम दिखा देगा
स्टेप 5: सभी जानकारी को ध्यान से भरे अब नीचे दिए गए तीनों चेकबॉक्स पर टिक करें और फिर “Proceed” बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 6: इसके बाद आपकी स्क्रीन पर “Success” का मैसेज दिखाई देगा और साथ ही एक Application Number / Registration ID जनरेट होगा इसे सेव या नोट करे
स्टेप 7: अब आपको Application Number, आधार कार्ड, और समग्र आईडी लेकर अपने ग्राम पंचायत या नगर कार्यालय जाना होगा।
स्टेप 8: वहाँ से आपको एक संबल योजना फॉर्म मिलेगा, जिसमें चार गवाहों (4 Witnesses) के हस्ताक्षर करवाने होते हैं।
स्टेप 9: पूरा फॉर्म भरकर और हस्ताक्षर करवाकर संबंधित विभाग में जमा करें।
स्टेप 10: आवेदन जमा करने के 7 से 10 दिनों के भीतर आपका संबल कार्ड तैयार हो जाएगा, जिसे आप संबल पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं।
संबल कार्ड डाउनलोड कैसे करे ?
हमने ऊपर जाना की आवेदन कैसे करना हैं अब आवेदन करने के बाद अब हम जानेंगे की संबल कार्ड डाउनलोड कैसे करे | संबल कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना है जो इस प्रकार है :
1. इसके लिए सबसे पहले आपको फिर से वेबसाइट पर चले जाना हैं

2. अब इसके बाद हितग्राही विवरण पर क्लिक करे और नो अंको की संबल आई डी(ID) भरे

3. इसके बाद विवरण देखे पर क्लिक करना हैं

4. जैसे ही आप विवरण देखे पर क्लिक करते ही डाउनलोड का ऑप्शन आपको मिलेगा
5. अब आपको उस लिंक पर क्लिक कर देना हैं और संबल कार्ड को डाउनलोड कर लेना हैं
Sambal Card Form PDF डाउनलोड कैसे करें
संबल कार्ड योजना का फॉर्म पीडीऍफ़ में डाउनलोड करना चाहते है तो लिंक नीचे दिया गया है कई लोगो के ये कुछ प्सोत में कमेंट आया था |
Sambal Card Status चेक कैसे करें ?
स्टेप 1 : इसके लिए सबसे पहले आपको वेबसाइट पर जाना है और आवेदन की स्थिति पर क्लिक करना है

स्टेप 2 : अब 2 आप्शन दिखेंगे इसमें से संबल आवेदन की स्थति पर क्लिक करना है

स्टेप 3 : अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको समग्र आईडी (Samagra ID) और Application No. भरना है

स्टेप 4 : इसके बाद Search पर क्लिक कर देना है

स्टेप 5 : इतना सब करने के बाद आपके सामने संबल कार्ड की स्टेटस जानकारी अ जायगी
संबल कार्ड योजना सवाल और जवाब (FAQs)
संबल योजना क्या हैं?
संबल कार्ड योजना एक जन कल्याण कार्ड हैं जो की मध्य प्रदेश सरकार की एक सामाजिक सुरक्षा योजना है।
इसका उद्देश्य राज्य के गरीब, असंगठित मजदूरों और कमजोर वर्गों को आर्थिक मदद और सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ देना है
इस योजना का लाभ किसे मिलेगा
जो लोग असंगठित क्षेत्र में मजदूरी या छोटा काम करते हैं जैसे की किसान मजदूर, रिक्शा चालक, सफाई कर्मी, घरेलू कामगार, निर्माण मजदूर, ठेला चलाने वाले, इत्यादि।
इस योजना के लिए जरुरी डॉक्यूमेंट
आधार कार्ड. राशन कार्ड , समग्र कार्ड परिवार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, मजदूरी प्रमाण पत्र आदि