नमस्ते दोस्तों ! क्या आपको पता है कि वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करना क्यों ज़रूरी होता है? अगर आपकी आयु 18 वर्ष से अधिक है और आपका वोटर कार्ड भी बन चुका है, लेकिन फिर भी आपका नाम वोटर लिस्ट में दिखाई नहीं दे रहा तो यह पोस्ट आपके लिए है। कई बार लिस्ट अपडेट होने के दौरान नाम हट जाता है, एड्रेस बदलने पर बूथ बदल जाता है, या आप दूसरे राज्य में शिफ्ट हो जाते हैं, जिसके कारण पुराना मतदान केंद्र मान्य नहीं रहता। ऐसी स्थिति में, अगर आप समय पर अपना नाम वोटर लिस्ट में चेक नहीं करते, तो चुनाव वाले दिन पता चलता है कि आप मतदान ही नहीं कर सकते। अगर आप किसी दूसरे राज्य या शहर में रहते हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप आसानी से ऑनलाइन वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए इस पोस्ट को अंत तक ध्यान से पढ़ें और सभी स्टेप्स को फॉलो करें।
आज हम इस पोस्ट के माध्यम से जानेगे की वोटर लिस्ट 2002-2003 कैसे देखें यानि कैसे चेक करे और वोटर लिस्भीट में नामे चेक करने के लिए क्या – क्या लगता है और भी महत्वपूर्ण जानकारी हम जानेगे
भारत में वोट की कुछ महत्वपूर्ण जानकारी
| पहला आम चुनाव | 1951–1952 |
|---|---|
| पहला लोकसभा चुनाव विजेता | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) |
| पहले प्रधानमंत्री | पंडित जवाहरलाल नेहरू |
| मतदान आयु (पहले) | 21 वर्ष |
| मतदान आयु परिवर्तन | 1989 में 21 से 18 वर्ष किया गया |
| भारत का चुनाव आयोग गठन | 25 जनवरी 1950 |
| पहली इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) | 1982 केरल के चुनाव में परीक्षण |
| सभी चुनावों में EVM का उपयोग | 2004 से सभी चुनावों में अनिवार्य |
| VVPAT का उपयोग शुरू | 2013 से |
| एक राष्ट्र एक मतदाता पहचान पत्र की शुरुआत | EPIC कार्ड 1993 में शुरू |
| आधिकारिक वेबसाइट | voters.eci.gov.in |
2002 में भारत के सभी विधानसभा चुनाव लिस्ट
| राज्य | चुनाव माह/वर्ष | विशेष जानकारी |
| उत्तर प्रदेश | फरवरी 2002 | सबसे बड़ा राज्य चुनाव |
| पंजाब | फरवरी 2002 | कांग्रेस ने जीत दर्ज की |
| उत्तराखंड (उत्तरांचल) | फरवरी 2002 | नया राज्य, दूसरा चुनाव |
| जम्मू-कश्मीर | सितम्बर–अक्टूबर 2002 | गठबंधन सरकार बनी |
| गुजरात | दिसम्बर 2002 | दंगे के बाद महत्वपूर्ण चुनाव |
| मनिपुर | फरवरी 2002 | पूर्वोत्तर का महत्वपूर्ण चुनाव |
| दिल्ली MCD (स्थानीय चुनाव) | 2002 | नगर निगम चुनाव, विधानसभा नहीं |
वोटर लिस्ट में नाम कैसे चेक करे | Voter List 2002-2003 Name Check Online
1. सबसे पहले आपको चुनाव मतदाता पोर्टल अधिकारिक वेबसाइट voters.eci.gov.in पर जाना हैं

2. इसके बाद आपके सामने मतदाता सेवा पोर्टल का होम पेज खुलेगा जिसके राईट साइड की ओर Service(Special Intensive Revision (SIR) लिखा होगा

3. अब आपको Search your name in last SIR E-Roll पर क्लिक करे
4. अब इसके बाद नीचे राज्य , जिला ,Assembly Constituency, Polling Station No and Name का विकल्प चुन लेना हैं

5. अब आपको View पर क्लिक करे

6. अब आपके सामने एक PDF फॉर्मेट में वोटर लिस्ट डाउनलोड हो जाएगी
इसे भी पढ़ें >> PM मोदी ₹15,000 रोजगार योजना 2025
वोटर लिस्ट 2002/2003 का PDF कैसे डाउनलोड करें?
वोटर लिस्ट 2002/2003 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको अधिकारिक वेबसाइट voters.eci.gov.in पर जाना होगा और यहाँ से आप पीडीएफ़ फॉर्मेट में जिस भी राज्य और जिला यानि जगह का वोटर लिस्ट में नाम देखना चाहते है या डाउनलोड करना चाहते है तो आपको बस उस राज्य की वोटर और पूलिंग बूथ नंबर डालके view पर क्लिक करते ही आपके सामने PDF खुल जायगा |
वोटर लिस्ट सवाल और जवाब (FAQs)
मतदाता सूची क्या होती है?
मतदाता सूची (Voter List) में किसी क्षेत्र के सभी पंजीकृत (Registered) मतदाताओं के नाम, पता और वोटर आईडी नंबर होते हैं।
मतदाता सूची कहाँ से डाउनलोड कर सकते हैं?
आप इसे चुनाव आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in
से डाउनलोड कर सकते हैं।
अगर आपका नाम सूची में नहीं है तो क्या करना चाहिए
आपको वेबसाइट पर जाकर “Form 6” भरकर नया नामांकन (New Registration) करना होगा
क्या मैं किसी दूसरे राज्य की मतदाता सूची देख सकता हूँ
हाँ, वेबसाइट पर राज्य बदलकर आप किसी भी राज्य की सूची देख सकते हैं।