Bihar Survey Form 3 pdf : वंशावली प्रपत्र 3(1) फॉर्म कैसे भरे

Spread the love

bihar survey form 3 pdf download : प्रपत्र 3(1) कैसे भरे? क्या आप भी बिहार भूमि सर्वे मे भाग ले रहे है? बिहार राज्य मे क्या आपके पास भी भूमि है और जिसका सर्वे करवाना चाहते है? क्या आपके पास भी आपके पूर्वजों से जमीन मिला है तो कैसे इन सभी विवादो से वंशावली फॉर्म प्रपत्र 3(1) के माध्यम से कैसे अपनी भूमि की सर्वे करवाए ।

जैसे की आप जानते है की बिहार भूमि सर्वे इस समय मे सबसे जादा चर्चा मे चल रहा है। जो की एक भू-राजस्व विभाग के माध्यम से भूमि विवाद को कम करने मे अधिक सहायता प्रदान करता है जिससे की यह सभी समस्यओ का हल निकाल सके। इस सर्वे का मूल रूप से यही उद्देश्य है की भूमि विवादो को कम करना और भूमि रिकार्ड का डिजिटलीकारण करना है।

आज हम इस पोस्ट के माध्यम से जानेंगे की वंशावली प्रपत्र 3(1) फॉर्म कैसे भरे और प्रपत्र 3(1) क्या होता है और आप कैसे प्रपत्र 3(1) pdf डाउनलोड कर सकते है ? यह सभी जानकारी जानेंगे।

वंशावली प्रपत्र3(1) फॉर्म क्या होता है

यह एक प्रकार का शपथ पत्र होता है जिसमे एक रैयत अपने भूमि की उत्तराधिकार के पास जो भूमि है वह उसे किस प्रकार से प्राप्त हुआ है की जानकारी की देनी होती है। भारत में परिवार वंशावली रिकॉर्ड इस्तेमाल होने वाला एक दस्तावेज़ है। इस फॉर्म का उपयोग अक्सर विभिन्न सरकारी योजनाओं या नौकरियों के लिए परिवार के सदस्यों की जानकारी को प्रमाणित करने के लिए किया जाता है। वंशावली प्रपत्र 3(1) में आम तौर पर निम्नलिखित जानकारी शामिल होती है:

  1. आवेदक की व्यक्तिगत जानकारी: जैसे नाम, पता, जन्म तिथि आदि।
  2. परिवार के सदस्यों की जानकारी: जैसे माता-पिता, दादा-दादी, भाई-बहन आदि के नाम और उनका संबंध।
  3. वंशावली की जानकारी: परिवार की पीढ़ियों का विवरण, जिसमें दादा-दादी से लेकर पौत्र-पौत्री तक की जानकारी हो सकती है।

बिहार जमीन सर्वे प्रपत्र 3(1) कैसे डाउनलोड करे | Bihar Survey Form 3 pdf download in Hindi

वंशावली प्रपत्र 3(1) आप नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते है :

बिहार जमीन सर्वे का प्रपत्र 3(1) फॉर्म कैसे भरे | bihar survey form 3

बिहार जमीन सर्वे प्रपत्र 3(1) फॉर्म कैसे भरे चलिए इसे जानते है और साथ ही मे कुछ बातो का ध्यान रखे है और स्टेप्स बया स्टेप्स फॉलो करे है जो की इस प्रकार है :

bihar survey form 3 pdf
bihar survey form 3 pdf
  1. शिविर प्रभारी :- आपके जिले मे आयोजित बिहार भूमि सर्वे शिविर( कैम्प) प्रभारी का नाम भरे
  2. अंचल :- यह पर आप अपने अंचल का नाम भरे
  3. जिला : अपने जिले का नाम भरे
  4. अब आप अपने सभी उत्तराधिकारीओ के नाम दर्ज करे सबसे पहले आप घर के बड़े बेटे/ बेटी का नाम भरे उसके बाद आप पुत्र किसके है अपने पिता का नाम भी लिखे
  5. इस प्रकार से आप के सभी जमीन के पार्टनर का नाम और उनके पिता नाम लिखे जैसे की आप ऊपर फोटो मे देख सकते है
  6. अब इसके बाद मालिक का पता , ग्राम ,थाना ,अंचल ,जिला जाति जानकारी भरे
  7. इसके बाद आप ऊपर देख सकते है विवरण आवेदन के साथ संलगन प्रपत्र II मे जो रैयत का नाम है उसी का नाम और पता एंव उनके पिता का नाम भरे –
  8. इसके बाद जो राजस्व का पता प्रपत्र II के अनुसार भरे जिसमे
    • A. राजस्व ग्राम
    • B. अंचल
    • C. जमाबंदी कमांक संख्या दर्ज करे
    • D. प्रविष्ट का अर्थ है की भूमि आपको कैसे प्राप्त हुई अगर अपने खरीदी है तब आप इसमे क्रय भरे, दान से मिली है तो दान भरे
    • E. खतियान मे अंकित खाता संख्या भरे
    • F.खेसरा संख्या भरे
    • G. रकबा इसमे आप अपने भूमि कितने एकड़ मे यह डिसमिल मे है वह भरे और अंत मे अपने भूमि का लगान भरे (लगान की जानकारी भूमि रशीद से प्राप्त हो जाती है।
  9. इसके बाद आप अपने सभी जानकारी को ध्यान से चेक करे और अंत मे वंशवृक्ष बनाए जिसमे की भूमि सबसे प्रथम किसके नाम पर थी और अभी किसके नाम पर है सभी उत्तराधिकारियों के नाम से वंशवृक्ष बनाए
  10. याचिककर्ता (ओ) का हस्ताक्षर करे 1.
  11. आप अपने शिविर भू-राजस्व आधिकारी के पास बिहार भूमि सर्वे के लिए प्रपत्र II और वंशवली प्रपत्र 3(1) और सभी दस्तावेजों को सबमिट करे उसके बाद वहाँ के आधिकारी आपको एक रशीद देगे जिसमे आप अपने सर्वे की सभी जानकारी (स्टैटस ) चेक कर सकते है|

वंशावली के लिए कितने दस्तावेज चाहिए?

वंशावली के लिए कितने दस्तावेज चाहिए बात करें तो वंशावली फॉर्म भरते समय आपको कुछ दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है जो इस प्रकार है :

आवश्यक दस्तावेज़दस्तावेज लिस्ट
पते का प्रमाणराशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, आदि
सभी परिवार के सदस्यों के लिए जन्म प्रमाण पत्रजन्म प्रमाण पत्र
परिवार के किसी सदस्य द्वारा शपथ पत्रपरिवार की वंशावली का उल्लेख (नोटरी द्वारा सत्यापित)
मृत्यु प्रमाण पत्र (यदि मृतक परिवार के सदस्यों के लिए लागू हो)मृत्यु प्रमाण पत्र
वंशावली के लिए कितने दस्तावेज चाहिए

उमीद करता हूँ की आपको समझ आ गया होगा की वंशावली प्रपत्र 3(1) फॉर्म कैसे भरना है और pdf फॉर्म कैसे डोनलोंड करे। किन-किन बातों का बिहार जमीन सर्वे करवाते समय आपको ध्यान रखना है इत्यादि सारी जानकारी। कुछ समझ ना आया हो या कुछ पूछना हो तो आप नीचे comment box मे कमेन्ट करे , धन्यवाद !

Leave a Comment