WhatsApp Group Join Now

[₹2500] दिल्ली लक्ष्मी योजना का फॉर्म कैसे भरें Online | Delhi Lakshmi Yojana

Spread the love

delhi 2500 scheme for ladies registration in hindi : क्या आप दिल्ली में रहते है और दिल्ली लक्ष्मी 2500 रुपए योजना ( जिसका नाम पहले महिला समृद्धि योजना था) का पैसा कैसे मिलेगा, कैसे आवेदन करना है आदि के बारे में सही जानकारी ढूंढ रहे है? तो दोस्तों, आज का ये आर्टिकल खास आपके लिए ही है, इसे पूरा जरूर पढ़िएगा, क्योंकि यहाँ आपको हर सवाल का जवाब मिलेगा।

अक्सर हम देखते है कि सरकार चुनाव के समय बड़ी-बड़ी योजनाओं की घोषणा तो कर देती है, लेकिन उसकी शुरुआत होने में महीनों निकल जाते है। और इस इंतज़ार में आम जनता, खासकर घर संभालने वाली महिलाएं, बस यही सोचती रहती है कि आखिर पैसा कब मिलेगा, फॉर्म कैसे भरना होगा, कहीं कोई गलत जानकारी देकर हमें भ्रमित तो नहीं कर रहा। मुझे भी जब पहली बार इस योजना के बारे में पता चला था, तो मन में यही सारे सवाल आए थे। लेकिन अब आपकी ये चिंता खत्म होने वाली है! जी हाँ, BJP सरकार ने दिल्ली में चुनाव जीतने के बाद महिला समृद्धि 2500 रुपए प्रतिमाह योजना की जो घोषणा की थी जिसका नाम बदल के अब लक्ष्मी योजना कर दिया गया है, और आखिरकार उसकी आवेदन की शुरुआत 1 अगस्त 2026 से हो गया है । तो चलिए दोस्तों, अब हम आपकी सारी उलझन दूर करते है और जानते है पूरी जानकारी :

  • दिल्ली लक्ष्मी 2500 रुपए योजना क्या है
  • दिल्ली लक्ष्मी योजना का लाभ किसे मिलेगा और किसे नहीं?
  • आवेदन के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट लगेंगे?
  • delhi lakshmi yojana online apply 2026 कैसे करना है?
  • ऑनलाइन आवेदन करते समय आपको किन-किन बातों का खास ध्यान रखना है?

तो आइए, अब आगे इन सभी सवालों के जवाब एक-एक करके जानते है।

दिल्ली ₹2500 महिला योजना जानकारी
योजना का नाम लक्ष्मी योजना
किस राज्य में शुरू दिल्ली
योजना की राशि ₹2500 प्रतिमाह
लाभार्थी महिला
योजना आवेदन शुरुआत 1 अगस्त 2026
अधिकारिक वेबसाइट dly.delhi.gov.in
जानकारी वेबसाइट दिल्ली 2500 महिला योजना

Table of Contents

1. दिल्ली लक्ष्मी योजना क्या है?

दोस्तों, बहुत से लोगों को अभी भी ये पूरी तरह समझ नहीं आया कि आखिर ये योजना है क्या। तो चलिए आपको सीधी भाषा में बताते है। ये एक ऐसी योजना है जिसमे दिल्ली सरकार महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए देगी। ये पैसा सीधे आपके बैंक अकाउंट में आएगा, ताकि घर की महिलाओं को थोड़ी आर्थिक मदद मिल सके और वो अपने छोटे-मोटे खर्चे खुद उठा सके।

BJP सरकार की घोषणा और चुनावी वादा

आपको याद होगा, जब दिल्ली में चुनाव हो रहे थे, तब BJP ने ये वादा किया था कि सरकार बनने पर महिलाओं को 2500 रुपए महीना दिया जाएगा। मुझे भी याद है, उस समय ये खबर हर जगह चर्चा में थी। अब चुनाव जीतने के बाद सरकार अपने इस वादे को पूरा करने जा रही है।

2. योजना कब से शुरू होगी और कब अंतिम तिथि

अब आते है सबसे बड़े सवाल पर, जो शायद आप भी पूछना चाहते होंगे कि आखिर पैसा मिलना कब से शुरू होगा। तो दोस्तों, खुशखबरी ये है कि सरकार ने इसकी आधिकारिक वेबसाइट लांच कर दी है यानि आवेदन शुरू हो गया है |

वही अंतिम तिथि की बात करें तो वैसे तो अभी कोई नोटिफिकेशन नहीं जारिया किया गया है अंतिम तिथि की लेकिन ये बोला गया है की इस अगस्त महीने की आखरी तक सायद खाते में पहली क़िस्त आ जायगी |

3. किसे मिलेगा योजना का लाभ (पात्रता)

अब बात करते है कि आखिर इस योजना का फायदा किन महिलाओं को मिलेगा। अगर आप दिल्ली में रहती है, तो आपको इस सेक्शन को ध्यान से पढ़ना चाहिए:

पात्रता की शर्तजानकारी
लाभार्थीआवेदक महिला होनी चाहिए।
परिवारआवेदक परिवार की सबसे बड़ी महिला सदस्य होनी चाहिए।
आयु सीमाआवेदक की उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
पारिवारिक वार्षिक आय सीमापरिवार की सालाना आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
निवासआवेदक, उनके पति या माता-पिता में से कोई एक पिछले 10 साल से दिल्ली का निवासी होना चाहिए।
मतदाताआवेदक दिल्ली की पंजीकृत मतदाता (Voter) होनी चाहिए।
बिजली खपतपिछले 12 महीनों में परिवार की बिजली खपत 2400 यूनिट से अधिक नहीं होनी चाहिए।
सरकारी लाभआवेदक सरकारी पेंशन, इनकम टैक्स, GST, सरकारी नौकरी या किसी सरकारी पद से जुड़ी नहीं होनी चाहिए।
परिवार की नौकरीआवेदक या परिवार का कोई सदस्य सरकारी विभाग, PSU, बोर्ड या सरकारी संस्था में नौकरी नहीं करता हो और किसी भी तरह की सरकारी पेंशन या आर्थिक सहायता नहीं लेता हो।
चार पहिया वाहनआवेदक या परिवार के किसी सदस्य के नाम चार पहिया वाहन (कार आदि) नहीं होना चाहिए।
बच्चेआवेदक के 3 से अधिक बच्चे नहीं होने चाहिए।
आपराधिक रिकॉर्डआवेदक के खिलाफ कोई आपराधिक मामला या रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए।

4. किन्हें नहीं मिलेगा लाभ

दोस्तों, हर योजना की तरह इसमें भी कुछ शर्तें है, जिनकी वजह से कुछ महिलाएं इस योजना के दायरे में नहीं आएगी। जैसे जो महिलाएं सरकारी नौकरी में है, या जिनकी आय तय सीमा से ज्यादा है, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

पात्रता की शर्तकारण
सरकारी नौकरी वाली महिलाएंजो महिलाएं सरकारी नौकरी में है, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा
तय सीमा से ज्यादा आयजिनकी सालाना आय निर्धारित सीमा से ज्यादा है, वो इसके दायरे में नहीं आएगी
अन्य सरकारी योजनाओं की लाभार्थीजो पहले से किसी अन्य समान सरकारी योजना का लाभ ले रही है (यदि लागू हो)
आयु सीमा से बाहरजिनकी उम्र योजना की तय सीमा में नहीं आती

5. क्या – क्या दतावेज लगेगा ( Document Required)

दस्तावेज की बात करें तो कुछ दस्तावेज आपको स्कैन करके JPG JPEG PNG PDF आदि दिए गए फॉर्मेट के अनुसार अपलोड करना होगा और कुछ दस्वेज की बस डॉक्यूमेंट नंबर की जरुरत पड़ेगी जो इस प्रकार है :

A. ऐसे दस्तावेज जो अनिवार्य है ( ये सभी जरुरी है )

दस्तावेज़किस काम आएगा
आधार कार्डपहचान और आधार सत्यापन के लिए।
दिल्ली मतदाता पहचान पत्रदिल्ली का मतदाता होने का प्रमाण।
आवेदक का फोटोग्राफ एवं हस्ताक्षरआवेदन फॉर्म में लगाने के लिए।
संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के सांसद / विधायक का समर्थन पत्रआवेदन के साथ समर्थन के लिए।

B. 10 वर्ष डेल्ही में रहने का प्रमाण ( इनमे से कोई भी एक आपके पास होना चाहिए )

दस्तावेज़किस काम आएगा
दिल्ली मतदाता पहचान पत्र10 साल से दिल्ली में रहने का प्रमाण।
राशन कार्डनिवास का प्रमाण देने के लिए।
ड्राइविंग लाइसेंसदिल्ली के पते का प्रमाण देने के लिए।
बिजली मीटर का बिल, गैस कनेक्शन का बिल/रसीद।दिल्ली के पते का प्रमाण देने के लिए।

C. आयु का प्रमाण ( इनमे से कोई भी एक होना जरुरी है आपके पास )

दस्तावेज़किस काम आएगा
जन्म प्रमाण पत्रजन्म तिथि और उम्र का प्रमाण।
पिछली बार अटेंड की गई क्लास का स्कूल छोड़ने का सर्टिफ़िकेटउम्र का प्रमाण देने के लिए।
मैट्रिक / कक्षा 10 का प्रमाण पत्रजन्म तिथि और उम्र का प्रमाण।
ड्राइविंग लाइसेंसउम्र का प्रमाण देने के लिए।
पैन कार्डपहचान और आयु सत्यापन के लिए।
आधार कार्डपहचान और उम्र का प्रमाण।
मतदाता पहचान पत्रपहचान और उम्र का प्रमाण।

delhi 2500 mahila yojana

दिल्ली लक्ष्मी योजना फॉर्म कैसे भरे | ₹2500 Delhi lakshmi yojana only apply 2026

दिल्ली लक्ष्मी योजना का फॉर्म भरने के लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना है एक – एक स्टेप्स को ध्यान से समझे जो इस प्रकार है :

Step 1 रजिस्ट्रेशन करने का तरीका (Registration Process)

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट dly.delhi.gov.in पर जाए
  2. इसके बाद Apply/आवेदन करना पर क्लिक करना है
  3. अब नीचे Register Now लिखा देखिगा उस पर क्लिक करना है
  4. इसके बाद अपना आधार नंबर, नाम (जैसा आधार कार्ड पर लिखा है), और जन्मतिथि डालकर कैप्चा कोड भरें और Continue पर क्लिक कर देंना।
  5. अब Communication Details के सेक्शन में अपनी ईमेल आईडी और आधार से जुड़ा हुआ मोबाइल नंबर (Mobile Number) डालें, फिर ओटीपी (OTP) भेजकर उसे वेरीफाई कर लेना है।
  6. इसके बाद कैप्चा कोड डालकर टर्म्स एंड कंडीशंस (Terms & Conditions) को टिक करके Register पर क्लिक करना है |
  7. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाएगा और पासवर्ड आपके मोबाइल नंबर पर भेज दिया जाएगा।

Step 2 लॉगिन और पासवर्ड बदलने का तरीका (Login & Password Change):

  1. अब वेबसाइट पर वापस आकर Login बटन पर क्लिक करें।
  2. अपनी आईडी और मैसेज में आए हुए पासवर्ड को डालकर और कैप्चा कोड भरकर Sign In कर लेना है।
  3. लॉगिन करते ही पुराना पासवर्ड और नया पासवर्ड बनाने का ऑप्शन आएगा। Current Password जो मोबाइल में मेसेज आया था पासवर्ड का वो सबसे ऊपर में डाले उसके बाद जो नया पासवर्ड बनाना है वो डाले और दुबारा डालके Change Password पर क्लिक कर दें।
  4. अब नए पासवर्ड जो आपने बनाया है और UserID जो मेसेज में आया था के साथ दोबारा लॉगिन करन है |

Step 3 फॉर्म भरने का पूरा प्रोसेस (Form Filling Process):

  1. इसके बाद लॉगिन होने के बाद सारी नियम शर्तें (Conditions) पढ़कर Apply पर क्लिक करन है।
  2. अब कुछ आसान से सवालों के जवाब हाँ या ना में दें (जैसे: क्या पिता या पति दिल्ली में 10 साल से रह रहे हैं? सालाना आय 2.5 लाख से ज़्यादा है या नहीं?) और Continue पर करें।
  3. अब आपके सामने एक खाली फॉर्म खुल जाएगा, जिसमें: पिताजी और माताजी का नाम, शादीशुदा हैं या नहीं (Marital Status), बच्चों की संख्या, और काम-धंधा (जैसे Home Maker) आदि जानकारी भरें |
  4. सालाना आय ( 2 लाख 50 हजार से कम होना चाहिए, राशन कार्ड नंबर (अगर है तो), और वोटर आईडी कार्ड नंबर (यह डालना ज़रूरी है) भरना है।
  5. इसके बाद अपना करंट और परमानेंट एड्रेस (पत्ता) भरें ( आपके आधार कार्ड में लिखा होगा )
  6. अब फैमिली मेंबर की डिटेल्स (Family Members Details) सेक्शन में परिवार में जितने भी सदस्य हैं, सबकी जानकारी भरना है (नाम, रिश्ता, जन्मतिथि, और अगर उम्र 18 साल से ज़्यादा है तो उनका वोटर आईडी कार्ड नंबर)। Add members पर क्लिक करके आप एक एक करके सभी सभी की जानकारी भर सकते है
  7. इसके बाद बैंक की डिटेल (Bank Details) सेक्शन में बैंक खाता वही डालें जो आधार कार्ड से लिंक (DBT Enabled) हो, ताकि पैसे सीधे खाते में आ सकें। अकाउंट नंबर और आईएफएससी कोड (IFSC Code) सही डालते ही बैंक का नाम और ब्रांच ऑटोमैटिक आ जाएगी।
  8. लेकिन इस बात का ध्यान रखें की आपका बैंक खाता RBI द्वारा निकला गया RBI 19 CBDC Digital Rupee (e₹) Bank List में होना चाहिए ( यानि आपके बैंक Digital Rupee App में आप रजिस्टर होने चाहिए नहीं है तो अकाउंट पहले से बना के रखने )

Step 4 : कागज़ अपलोड और फाइनल सबमिट (Document Upload & Final Submit):

अब सभी ज़रूरी कागज़ ( जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, रेजिडेंस प्रूफ, ऐज प्रूफ, फोटो और साइन) को स्कैन करके JPG/JPEG या PDF फॉर्मेट में अपलोड कर देना है।

इसके बाद फॉर्म का प्रीव्यू (Preview) अच्छे से चेक कर लें। अगर कोई गलती हो तो एडिट कर सकते हैं। नीचे दिए गए सारे बॉक्स पर टिक करके और सब सही होने पर Continue & Submit पर क्लिक कर देना है।

फॉर्म सबमिट होने के बाद आपको एक एंडोर्समेंट फॉर्म (Endorsement Form) डाउनलोड करने का आप्शन आयगा उस पर क्लिक करके डाउनलोड कर लेना है, जिस पर अपने इलाके के MP या MLA की मुहर और साइन करवाना है और बाएं/Left साइड में आपको सिग्न करना है

Endorsement Letter from the MP/MLA of the Constituency : इसके बाद फॉर्म पर अपने और MP/MLA के साइन/स्टैंप करवाने के बाद, उसे दोबारा स्कैन करके वेबसाइट पर अपलोड कर दें और फाइनल सबमिट कर देंना है। (PDF में करना है और साइज़ 500KB से कम होना चाहिए )

आख़िर में अपनी रसीद (Acknowledgement Receipt / Application Status) को डाउनलोड या प्रिंट करके रख लें। आगे चलके ये काम आयगा |

दिल्ली ₹2500 महिला योजना सवाल और जवाब (FAQs)

दिल्ली महिला समृद्धि योजना ओर लक्ष्मी योजना मे क्या अंतर है ?

दिल्ली लक्ष्मी योजना का ही नाम पहले महिला समृद्धि योजना था फिर अभी हाल ही मे इसे बदल के लक्ष्मी योजना कर दिया गया जिसके तहत दिल्ली की निवासी महिला को 2500 रुपए प्रतिमाह दिया जायगा |

क्या 2500 एक बार मिलेगा या हर महीने ?

इस योजना के तहत 2500 प्रतिमाह यानि हर महीने मिलेगा

₹2500 प्रतिमाह कीस प्रकार से मिलेगा ?

बात करें कैसे मिलेगा तो सरकार आपको 2 आप्शन देती है या तो आप पूरे 2500 को प्रतिमाह FD/RD में करवा सकते है या आप चाहे तो 1000 रूपए अपने बैंक digital rupee wallet में और 1500 FD/RD में करवा सकते है |

CBDC Digital Rupee (e₹) Wallet क्या है ?

CBDC Digital Rupee Wallet एक डिजिटल वॉलेट है, जिसमें RBI द्वारा जारी Digital Rupee (e₹) रखी जाती है। इसकी मदद से आप UPI की तरह ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं, लेकिन इसमें पैसा सीधे डिजिटल रुपये के रूप में रखा जाता है।

दिल्ली ₹2500 योजना Endorsement Letter from the MP/MLA of the Constituency क्या है ?

Endorsement Letter from the MP/MLA of the Constituency का मतलब है आपके क्षेत्र के सांसद (MP) या विधायक (MLA) द्वारा दिया गया समर्थन पत्र। दिल्ली ₹2500 योजना के लिए इस पत्र पर सांसद (MP) या विधायक (MLA) के हस्ताक्षर और स्टाम्प लगवाना होता है। और साथ में आपकी भी हस्ताक्षर करना है और स्कैन करके अपलोड कर देना है |

इस योजना में आवेदन के लिए आयु कितनी होनी चाहिए ?

आपकी आयु 21 से अधिक 60 से कम होनी चाहिए |

उमीद करता हु आपको समझ अ गया होगा की दिल्ली लक्ष्मी 2500 रूपए योजना क्या है, किसे इस योजना का लाभ मिलेगा और किसे नहीं और क्या – क्या डॉक्यूमेंट आपके पास होना चाहिए अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो | साथ ही में हमने जाना की पूरा स्टेप प्रोसेस की दिल्ली लक्ष्मी योजना का फॉर्म कैसे भरना है और किन – किन बातो का ध्यान रखना है |

WhatsApp Group Join Now

Leave a Comment