दोस्तों अगर आप भी उन वोटर्स में से हैं जिनके घर पर BLO के जरिए SIR का ऑफलाइन फॉर्म भेजा गया है, तो एक बात आपको पता होनी चाहिए। SIR form online apply करने से पहले ये समझ लेना जरुरी है की ऑफलाइन प्रोसेस थोड़ा लंबा और झंझट भरा लग सकता है। फॉर्म भरो, BLO का इंतज़ार करो, फिर पता करो कि आपका फॉर्म सही से ऑनलाइन चढ़ा भी है या नहीं।
अब सोचिए, अगर वोटर लिस्ट से नाम कटने का डर हो, और आपको यह भी पक्का पता ना हो कि आपका फॉर्म सही टाइम पर सबमिट हुआ है या नहीं, तो टेंशन होना जाहीर सी बात है। खासकर तब, जब ड्राफ्ट लिस्ट जल्द ही जारी होने वाली हो।
लेकिन, इसका एक आसान हल भी है। Election Commission of India ने एक ऐसा तरीका दिया है जिससे आप खुद अपने मोबाइल या लैपटॉप से, घर बैठे ही अपना SIR फॉर्म ऑनलाइन सबमिट कर सकते हैं। ना BLO का इंतज़ार, ना कोई कंफ्यूजन। फॉर्म भरते ही तुरंत सबमिट हो जाता है, और आपको पक्का यकीन हो जाता है कि आपका नाम वोटर लिस्ट में सुरक्षित है।
इस आर्टिकल में हम SIR form online apply करने का पूरा प्रोसेस स्टेप बाय स्टेप बताएंगे। voter.eci.gov.in पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन से लेकर, आधार e-Sign तक और फाइनल रशीद डाउनलोड करने तक। साथ ही यह भी बताएंगे कि 2002 की वोटर लिस्ट के आधार पर कौन सा ऑप्शन आपके लिए सही रहेगा, चाहे आपकी उम्र 38 साल से कम हो या ज्यादा। तो चलिए, बिना समय गंवाए पूरा प्रोसेस समझते हैं।
SIR Form Fill Up Details In Hindi :
| नाम | Special Intensive Revision (SIR) 2026 |
| शुरू किया गया | Election Commission of India (ECI) |
| लागू राज्य | 12 राज्यों में |
| उद्देश्य | Voter List Revision / नाम वेरिफिकेशन |
| आवेदन का तरीका | Online ( voters.eci.gov.in ) / Offline (BLO के माध्यम से) |
| जरूरी दस्तावेज | Aadhaar Card, Voter ID Card |
| जरूरी शर्त | Aadhaar और Voter ID में नाम स्पेलिंग एक जैसी होनी चाहिए |
| ऑफिशियल वेबसाइट | voters.eci.gov.in |
| ड्राफ्ट लिस्ट जारी होने की संभावना | 15 जुलाई 2026 के बाद |
| आवेदन फीस | निःशुल्क (Free) |
इसे भी पढ़े >> SIR Voter List 2002-2003 कैसे निकालें
SIR फॉर्म भरने से पहले ध्यान रखें
- SIR फॉर्म ऑनलाइन सबमिट करते ही तुरंत कन्फर्म हो जाता है, वेटिंग की जरूरत नहीं होती
- अगर ऑफलाइन फॉर्म भी घर पर आया है, तो वह BLO को वापस देना होगा, चाहे आपने ऑनलाइन सबमिट कर दिया हो
- BLO को बताना जरूरी नहीं है कि आपने ऑनलाइन सबमिट कर दिया है, जब BLO फॉर्म ऑनलाइन करेगा तो उसे “Already Submitted” का ऑप्शन खुद दिख जाएगा
- Aadhaar और Voter ID में नाम की स्पेलिंग बिल्कुल मैच होनी चाहिए, तभी ऑनलाइन प्रोसेस पूरा होगा

घर बैठे मोबाइल से SIR फॉर्म कैसे भरें | SIR Form Online Apply 2026
Step 1: Voters.eci.gov.in पर जाए
सबसे अपने मोबाइल या लैपटॉप के ब्राउज़र में voters.eci.gov.in सर्च करना है । यह Election Commission of India की official website है।
Step 2: मोबाईल नंबर रजिस्टर करें
अगर आप पहली बार इस पोर्टल पर आ रहे हैं, तो सबसे पहले अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर करना होगा।
- इसके लिए मोबाइल नंबर रजिस्ट्रेशन वाले ऑप्शन पर क्लिक करें
- अपना मोबाइल नंबर टाइप करें (ईमेल आईडी देने की जरूरत नहीं है)
- कैप्चा कोड भरें और Continue बटन दबाएं
- इसके बाद Last Name की जगह अपना सरनेम डाले
- अब Send OTP पर क्लिक करें
- मिले हुए OTP को बॉक्स में डालें और Verify करें
इससे आपका अकाउंट क्रिएट हो जाएगा और मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड हो जाएगा।
Step 3: Login करें
अकाउंट बनने के बाद आपको लॉगिन पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा।
- दोबारा वही अपना मोबाइल नंबर डाले
- और कैप्चा कोड भरें
- Request OTP पर क्लिक करें
- मिले हुए नए OTP को डाले
- Verify and Login पर क्लिक करें
लॉगिन होते ही डैशबोर्ड खुल जाएगा और अब आपको लॉगिन-साइनअप का ऑप्शन दिखना बंद हो जाएगा, यानी आप सफलतापूर्वक लॉगिन हो चुके हैं।
Step 4: SIR Form सेक्शन सेलेक्ट करें
- डैशबोर्ड पर आपको Special Incentive Revision (SIR) 2026 का कॉलम दिखेगा। इसमें पहला ऑप्शन होगा Fill Enumeration Form – इसी पर क्लिक करें।
- इसके बाद SIR 2026 Online Submission by Elector का ऑप्शन आएगा, जहां से इलेक्टर खुद अपना SIR फॉर्म सबमिट कर सकता है।
Step 5: अपना State सेलेक्ट करें और वोटर आइडी सर्च करें
- इसके बाद अब अपना स्टेट सिलेक्ट करें
- अब जिस व्यक्ति का SIR फॉर्म भरना है, उसका Voter ID Card Number डाले
- और Search पर क्लिक करें
जरूरी नोट: यह ऑनलाइन प्रोसेस तभी काम करेगा जब आपके Aadhaar Card और Voter ID Card में नाम बिल्कुल एक जैसा हो, स्पेलिंग में कोई मिसमैच ना हो। अगर नाम की स्पेलिंग मिसमैच है, तो फॉर्म ऑफलाइन तरीके से ही भरना होगा। इसके लिए पोर्टल पर BLO का कॉन्टैक्ट नंबर भी दिया गया होता है।
Step 6: मोबाइल नंबर Verify करें
- अब मोबाइल नंबर डाले (जरूरी नहीं कि लॉगिन वाला ही नंबर हो)
- इसके बाद Send OTP पर क्लिक करें
- मिले हुए OTP को डाले और वेरीफाई करें
Step 7: Category सेलेक्ट करें
यहां आपको तीन ऑप्शन मिलेंगे, अपनी स्थिति के अनुसार सही ऑप्शन चुनें:
- पहला ऑप्शन: उम्र 38 साल से ज्यादा और 2002 की लिस्ट में खुद का नाम है
- दूसरा ऑप्शन: उम्र 38 साल से कम, माता-पिता का नाम 2002 की लिस्ट में है
- तीसरा ऑप्शन: ना खुद का, ना माता-पिता का नाम 2002 की लिस्ट में है (दादा-दादी/अन्य के अनुसार)
ध्यान दें: अगर आपकी उम्र 38 साल से कम है, तो पहला ऑप्शन अपने आप ब्लॉक हो जाता है, क्योंकि 2002 में आपकी उम्र 18 साल पूरी नहीं हुई होगी, इसलिए आपका नाम उस लिस्ट में हो ही नहीं सकता।
Step 8: 2002 की जानकारी के अनुसार जानकारी भरें
अगर आपने दूसरा या तीसरा ऑप्शन चुना है, तो पहले 2002 की वोटर लिस्ट डाउनलोड कर लें। इसके बाद:
- माता-पिता 2002 में जिस स्टेट में रहते थे, वही स्टेट सिलेक्ट करें
- उनकी असेंबली सिलेक्ट करें
- पोलिंग स्टेशन सिलेक्ट करें
- उनका सीरियल नंबर एंटर करें
- रिलेशनशिप बताएं (Mother/Father)
सीरियल नंबर डालते ही उस व्यक्ति की डिटेल्स 2002 की लिस्ट से अपने आप आ जाएंगी। डिटेल्स कंफर्म करने के लिए दिए गए चेक बॉक्स को टिक करें और Continue पर क्लिक करें।
Step 9: पर्सनल यानि अपनी जानकारी भरें
- सबसे पहले अपना Date of Birth भरे (आधार कार्ड के अनुसार)
- Father का नाम भरे (अभी के वोटर ID के अनुसार)
- अगर father का Voter ID Number है तो डालें, नहीं है तो खाली छोड़ दें
- इसके बाद इसी तरह Mother की डिटेल भरें
- शादीशुदा हैं तो Spouse (पति/पत्नी) का नाम और Voter ID Number (अगर उपलब्ध हो) भरें
Step 10: SIR फॉर्म को Submit करें
सारी जानकारी भरने के बाद फॉर्म को Submit कर दें। इसके बाद आपको e-Sign प्रोसेस के लिए रीडायरेक्ट किया जाएगा।
Step 11: Aadhaar e-Sign से Verify करें
- Aadhaar Number टाइप करें
- Aadhaar OTP ऑप्शन पहले से सिलेक्टेड रहता है, Get OTP पर क्लिक करें
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, उसे भरें
- और Submit पर क्लिक करें
Step 12: Receipt Download करें
- e-Sign कंप्लीट होते ही स्क्रीन पर मैसेज आएगा : “Your Enumeration Form has been Submitted Successfully.”
- आपके सामने एक रसीद जनरेट होगी, जिसे आप Download Receipt पर क्लिक करके अपने पास सेव कर सकते हैं।
ऊपर दिए गए स्टेप्स से आप आसानी से SIR फॉर्म को ऑनलाइन भर सकते है , इस बात का ध्यान रखें जो भी आप जानकारी भरें सही भरें |
FAQs : सवाल और जवाब
-
SIR फॉर्म ऑनलाइन कहां से भरा जा सकता है?
SIR फॉर्म ऑनलाइन भरने के लिए आपको Election Commission of India की official website voters.gov.in पर जाना होता है। वहां रजिस्ट्रेशन और लॉगिन करने के बाद SIR 2026 सेक्शन में जाकर फॉर्म भरा जा सकता है। यह पूरा प्रोसेस मोबाइल या लैपटॉप, दोनों से किया जा सकता है और फॉर्म सबमिट होते ही तुरंत कन्फर्मेशन मिल जाता है।
-
अगर Aadhaar और Voter ID में नाम की स्पेलिंग अलग है तो क्या करें?
अगर आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड में नाम की स्पेलिंग बिल्कुल मैच नहीं करती, तो ऑनलाइन SIR सबमिशन नहीं हो पाएगा। ऐसी स्थिति में फॉर्म ऑफलाइन तरीके से ही भरना होगा। इसके लिए पोर्टल पर BLO का कॉन्टैक्ट नंबर दिया गया होता है, जिनसे संपर्क करके फॉर्म जमा किया जा सकता है।
-
38 साल से कम उम्र वालों को कौन सा ऑप्शन चुनना चाहिए?
38 साल से कम उम्र वालों का नाम 2002 की वोटर लिस्ट में नहीं हो सकता, क्योंकि उस समय उनकी उम्र 18 साल पूरी नहीं हुई होगी। ऐसे में उन्हें दूसरा ऑप्शन चुनना होगा, जिसमें उनके माता-पिता का नाम 2002 की लिस्ट में सर्च किया जाता है और उसी के आधार पर जानकारी भरी जाती है।
-
फॉर्म सबमिट करने के बाद रिसीट कैसे मिलेगी?
फॉर्म सबमिट करने के बाद आधार e-Sign प्रोसेस पूरा करना होता है। इसके लिए आधार नंबर डालकर OTP वेरिफाई करना होता है। सबमिट बटन दबाते ही “Your Enumeration Form has been Submitted Successfully” का मैसेज आता है और साथ ही एक रसीद भी जनरेट होती है, जिसे Download Receipt बटन से सेव किया जा सकता है।
-
ऑनलाइन सबमिट करने के बाद भी ऑफलाइन फॉर्म BLO को देना है क्या?
हां, अगर BLO के जरिए घर पर ऑफलाइन फॉर्म पहले ही आ चुका है, तो उसे भरकर BLO को वापस देना जरूरी है। हालांकि यह बताना जरूरी नहीं है कि ऑनलाइन सबमिशन हो चुका है, क्योंकि BLO के पास जब फॉर्म ऑनलाइन प्रोसेस होगा तो सिस्टम में “Already Submitted” का स्टेटस अपने आप दिख जाएगा।
दोस्तों SIR फॉर्म को ऑनलाइन भरना सुनने में जितना मुश्किल लगता है, प्रोसेस उतना ही आसान है। बस एक बार voters.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कर लीजिए, उसके बाद पूरा फॉर्म कुछ ही मिनटों में भरा जा सकता है। सबसे बड़ा फायदा यह है कि फॉर्म सबमिट होते ही तुरंत कन्फर्मेशन मिल जाता है, जिससे वोटर लिस्ट से नाम कटने की टेंशन खत्म हो जाती है।
अगर आपका नाम, आधार और वोटर आईडी दोनों में एक जैसा है, तो देर मत कीजिए, आज ही ऑनलाइन प्रोसेस पूरा कर लीजिए और अपनी रसीद डाउनलोड करके संभाल कर रख लीजिए।