SIR 2002, 2003 Voter list Download PDF: क्या आप भी दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मेघालय या झारखंड में रहते हैं? तो आपको भी पता होगा कि अब इन राज्यों में भी SIR फॉर्म भरना शुरू हो गया है जो सरकार का आदेश है। 30 जून 2026 से Election Commission of India ने इन पाँचों राज्यों में Special Intensive Revision यानी SIR की शुरुआत कर दी है। Booth Level Officers घर-घर जाकर verification कर रहे हैं।
लेकिन यहाँ एक बड़ी problem है। बहुत से लोगों को पता ही नहीं है कि उनका नाम voter list में है भी या नहीं। और अगर SIR के बाद आपका नाम list से हट गया, तो आप vote नहीं दे पाएंगे। कई बार नाम पहले से ही गलत होता है, address अलग होती है, या list update होने के दौरान नाम ही हट जाता है। इसीलिए यह पोस्ट आपके लिए है।
आज इस पोस्ट में हम जानेंगे कि SIR Voter List 2002 में अपना नाम कैसे चेक करें, voter list PDF कैसे download करें, और यह सब घर बैठे online कैसे करें। तो पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।
SIR फॉर्म क्या होता है और यह क्यों जरूरी है?
बात करें SIR का तो इसका मतलब होता है Special Intensive Revision। यह Election Commission द्वारा चलाया जाने वाला एक बड़ा अभियान है जिसमें पूरी voter list को दोबारा check किया जाता है। इस process में जो voters मर चुके हैं, जो दूसरी जगह shift हो गए हैं, या जिनके नाम duplicate हैं, उन्हें list से हटाया जाता है। साथ ही नए eligible voters को जोड़ा जाता है।
सीधे शब्दों में कहें तो यह voter list की एक बड़ी सफाई है। इन पाँचों राज्यों दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मेघालय या झारखंड में 30 जून से 29 जुलाई तक घर-घर verification होगी। 5 अगस्त को draft electoral roll जारी होगी और 7 अक्टूबर 2026 को final voter list publish होगी। इसीलिए अभी यह चेक करना बहुत जरूरी है कि आपका नाम list में है या नहीं।
इसे भी पढ़े :
SIR Voter List में नाम चेक करने के 2 आसान तरीके
अब चलिए जानते है कि 2002 की वोटर लिस्ट में आप अपना नाम या फिर अपने पेरेंट्स का या रिश्तेदार का नाम कैसे ढूंढ सकते हैं, जो इस प्रकार है:

- सबसे पहले आपको Google पे voters.eci.gov.in या सिंपल voter eci सर्च करना है
- फिर आपको voters.eci.gov.in यानि इलेक्शन कमीशन की पहली वेबसाइट देखने को मिल जाती है, आपको इस पर क्लिक करना है।
- इसके बाद 2002 के वोटर लिस्ट में नाम ढूंढने के लिए Search Your Name in List / SIR) पर क्लिक कर करना है |
- अब आपके सामने 2 ऑप्शन दिखेगा Search by Elector Details और Search in last SIR E-Roll
- अब दोनों तरीके से हम समझेंगे की 2002 वोटर लिस्ट में नाम कैसे देखना है|

1. Search by Elector Details (इलेक्टर यानि वोटर की जानकारी द्वारा खोजें)
इस तरीके में आपको अपनी या अपने परिवार के सदस्य की व्यक्तिगत जानकारी भरनी होती है। जितनी जानकारी आपके पास उपलब्ध हो, आप भर सकते हैं और जो न पता हो उसे खाली छोड़ सकते हैं:
- State * : वह राज्य सेलेक्ट करें जहाँ 2002 में आपका नाम था।
- District : वह जिला सेलेक्ट करें जहाँ आपका नाम आया था।
- Assembly Constituency : अपनी विधानसभा क्षेत्र (AC) की जानकारी चुनें।
- Polling Station No. and Name : मतदान केंद्र का नंबर और नाम चुने (यदि पता हो)।
- Part Serial No. : पार्ट और सीरियल नंबर (यदि पुरानी पर्ची या जानकारी से उपलब्ध हो)।
- Elector Full Name in last SIR * : 2002 की वोटर लिस्ट में जैसा पूरा नाम था, बिल्कुल वैसा ही नाम यहाँ भरें।
- Elector Age : उस समय जो उम्र रही होगी।
- Relative Type : रिश्तेदार का प्रकार चुनें (जैसे- हस्बैंड, वाइफ, मदर, फादर)।
- Elector Relative Full Name : रिश्तेदार का पूरा नाम। (जादातर फादर ही चुना जाता है)
- Captcha * : स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड सही सही भरना है
- इसके बाद Search पर क्लिक करना है।

2. Search in last SIR E-Roll
अगर आपको व्यक्तिगत डिटेल्स या स्पेलिंग कन्फर्म नहीं है और आप सीधे उस इलाके की पुरानी लिस्ट (PDF/E-Roll) देखना चाहते हैं, तो यह तरीका इस्तेमाल होता है:
- State * : अपना राज्य सेलेक्ट करें।
- District : अपना जिला सेलेक्ट करें।
- Assembly Constituency * : अपनी विधानसभा कॉन्स्टिट्यूएंसी सेलेक्ट करें।
- Polling Station No and Name * : अपना पोलिंग स्टेशन नंबर और उसका नाम सेलेक्ट करें।
- नोट : जहाँ – जहाँ * लगा है उसे भरना कंपलसरी है
FAQs : वोटर लिस्ट 2002 सवाल और जवाब
2002 की वोटर लिस्ट ऑनलाइन देखने के लिए कौन सी वेबसाइट है?
2002 की पुरानी वोटर लिस्ट और एसआईआर डेटा ऑनलाइन देखने के लिए भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) की आधिकारिक वेबसाइट voters.eci.gov.in का उपयोग किया जाता है।
क्या 2002 वोटर लिस्ट में नाम ढूंढने के लिए सभी जानकारी भरना जरूरी है?
नहीं, जितनी जानकारी आपके पास 2002 की वोटर लिस्ट से संबंधित है (जैसे राज्य, जिला, नाम, उम्र), उतना भर सकते है जो जानकारी आपको नहीं पता है, उसे आप खाली भी छोड़ सकते हैं।
‘Search by Elector Details’ और ‘Search in last SIR E-Roll’ में क्या अंतर है?
‘Search by Elector Details’ में आपको अपना पूरा नाम, उम्र और रिश्तेदार की जानकारी भरकर व्यक्तिगत रूप से नाम खोजना होता है, जबकि ‘Search in last SIR E-Roll’ में आप सीधे अपना राज्य, जिला, विधानसभा और पोलिंग स्टेशन सेलेक्ट करके उस क्षेत्र की पूरी मतदाता सूची से नाम ढूंढ सकते हैं।
2002 वोटर लिस्ट में नाम सर्च करते समय कौन सी फील्ड्स कंपलसरी होती हैं?
जिस – जिस जानकारी में * लगा है वो भरना कंपलसरी है |
SIR फॉर्म के लिए Part Serial Number और AC Number कहाँ से मिलेगा?
जब आप ECI वेबसाइट पर अपनी डिटेल्स भरकर ‘Search’ पर क्लिक करते हैं, तो रिजल्ट में आपको अपना AC Number (विधानसभा संख्या) और Part Serial Number (भाग क्रमांक) देखने को मिल जाता है, जिसे आप एसआईआर फॉर्म में भर सकते हैं।
2002 वोटर लिस्ट में माता-पिता या रिश्तेदार का नाम कैसे खोजें?
नाम खोजते समय Relative Type वाले विकल्प में जाकर हस्बैंड, वाइफ, मदर या फादर (Husband/Wife/Mother/Father) सेलेक्ट करना होता है और उसके बाद रिश्तेदार का पूरा नाम (Relative Full Name) लिखकर कैप्चा भरकर सर्च करने पर आप उनके नाम की डिटेल भी देख सकते हैं।
2002 वोटर लिस्ट सर्च करते समय कैप्चा (Captcha) क्यों भरना पड़ता है?
कैप्चा (Captcha) यह सत्यापित करने के लिए भरना अनिवार्य होता है कि सर्च करने वाला व्यक्ति कोई ऑटोमेटेड बॉट नहीं बल्कि एक असली यूजर है, जो इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट पर डेटा सुरक्षित तरीके से एक्सेस कर रहा है।