WhatsApp Group Join Now

बैंक से पैसे निकालने का फॉर्म कैसे भरे | SBI bank se paise kaise nikale

Spread the love

SBI Bank Se Paise Nikalne Ka Form Kaise Bhare : नमस्ते दोस्तों क्या आप बैंक से पैसे निकालना चाहते हैं, लेकिन बैंक में जाते ही कुछ लोगों को निकासी फॉर्म भरने में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है? और साथ ही आप सभी के मन में एक ही सवाल चलता रहता है कि बैंक से पैसे निकालने का फॉर्म कैसे भरा जाए ? ऐसे तो बैंक से पैसे निकालने के विभिन्न तरीके है जैसे की आप जानते है की आज का समय डिजिटल सेवाओ का है

आजकल हर कोई बैंक के ज़्यादातर काम मोबाइल से ही करना चाहता है। अगर किसी को पैसे भेजने हों, तो लोग PhonePe, Paytm जैसी ऐप से एक क्लिक में ही पैसे ट्रांसफर कर देते हैं। देखा जाए तो यह सरल और चलाने में भी आसान हैं। इसी तरह, अगर किसी से पैसे लेने हों, तो वो भी तुरंत मोबाइल के जरिए प्राप्त हो जाता हैं। इस डिजिटल सेवाओ से काम बहुत जल्दी हो जाता है।

लेकिन कुछ बैंक की सुविधाएँ ऐसी होती हैं, जिनके लिए आपको बैंक जाना ही पड़ता है। जैसे कि अगर आप ATM या बैंक से पैसे निकालने की लिमिट से ज़्यादा पैसे निकालना चाहते हैं, तो फिर आपको बैंक जाकर ही पैसे निकालने पड़ते हैं।” और उन लोगो के लिए भी जो इन डिजिटल सेवाओ का लाभ नही ले सकते हैं जो इनका उपयोग करना भी नही जानते है तो ऐसे में इस पोस्ट के अंत तक बने रहे और जाने की बैंक से पैसे निकालने के लिए फॉर्म कैसे भरे

इसे भी पढ़े >>चेक जमा फॉर्म कैसे भरे

एक दिन में एटीएम से कितना पैसा निकाल सकते है (ATM Withdrawal Limit)

  • ATM से पैसे निकालने की limit : मान लीजिए आपके पास Debit Card है तब आप इस कार्ड से आप ₹25,000 तक एक दिन में ATM से निकाल सकते हैं। .
  • SBI Gold/Platinum Debit Card इस कार्ड से तो आप एक दिन में ₹50,000 तक ATM से निकाल सकते हैं। Branch (Bank Counter) से पैसे निकालने की सीमा अगर आप SBI ब्रांच से पैसे निकालने जा रहे हैं
  • तो कोई खास सीमा नहीं होती है हर बैंक की सीमाए अलग अलग होती है
  • अगर आप बड़ी रकम(राशि)निकालना चाहते हैं (जैसे ₹1 लाख या उससे ज्यादा),पैन कार्ड और आप अपने ब्रांच को पहले सूचना जानकारी प्रदान करे ताकि वह आपके पैसे निकालने मे सहायता कर सके
sbi bank se paise nikalne ka form kaise bhare
SBI Bank Withdrawal Form

SBI बैंक से पैसे निकालने के लिए फॉर्म कैसे भरे ?

अगर आप भी अपने बैंक खाता से पैसे निकलना चाहते है तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना और स्टेप्स को फॉलो करना है बहुत जरुर हो जाता हैं जो की इस प्रकार से है :-

  1. खाताधारक का नाम/Name of the Account Holder(s) :__________________ ( सबसे पहले आप उस व्यक्ति का नाम भरे जिसके नाम पर खाता है पूरा नाम )
  2. Branch/शाखा :___________________उस ब्रांच का नाम भरे जहाँ से आप पैसे निकाल रहे हैं
  3. Date:_____________ उस दिन की तारीख भरे जिस दिन आप इस पैसा निकाशी फॉर्म भरके पैसे निकालना चाहते है
  4. Account Number :______________ (यहाँ पर आपको अपना खाता/अकाउंट नंबर भरना है, खाता नंबर फॉर्म मे बिल्कुल ध्यान से भरे अगर आपने एक डिजिट भी गलत किया तो आपको पैसे निकालने मे समस्या आ सकती है|
  5. Amount:- __________(अब यहाँ पर आपको अंकों मे राशि लिखना है जितना आप निकालना चाहते है जैसे 5000 और) ___________ (यहाँ शब्दों मे भी लिखे जो भी राशि आपने अंकों मे लिखा है जैसे पाँच हजार)
  6. Mobile Number:_________( यहाँ पर आपको अपना मोबाईल नंबर लिखना है )
  7. हस्ताक्षर :_____________( इसके बाद आपको अपना सिग्नेचर करना है अगर अंगूठा लगते है तो अंगूठा लगाना है , आप अपना वही हस्ताक्षर करे जो आप बैंक मे करते आए है य सरल शब्दों मे कहे तो खाता खोलते समय जो हस्ताक्षर आपने किया था)

सभी जानकारी ध्यान से भरे और फॉर्म को जमा करने से पहले एक बार जांच करे यदि कोई भी समस्या आती है फॉर्म भरने के दौरान तो आप बैंक के सहायक अधिकारी से मदद के लिए बात कर सकते है

पैसा निकासी फॉर्म भरते समय ध्यान रखे

  • पैसे निकालने का फॉर्म नीले या काले पेन से ही भरे किसी भी रंग बिरंगे पेन से न भरे
  • खाता नंबर ध्यान से भरे कोई
  • हस्ताक्षर फॉर्म मे दिए गए स्थान पर हस्ताक्षर करे जो अपने बैंक खाता खोलने के समय बैंक फॉर्म मे किया था अगर हस्ताक्षर मेल न खाने पर या न होने पर बैंक वाले आपको पैसे नहीं देगे
  • बैंक मे फॉर्म जमा करने से पहले जरूर एक बार चेक करे

बैंक से पैसे निकालने का फॉर्म सवाल और जवाब (FAQs)

फॉर्म में सबसे पहले क्या भरें?

Date भरे जिस दिन पैसे निकाल रहे हैं वही तारीख लिखें

पैसे निकालने वाले फॉर्म के साथ ID Proof देना पड़ता है क्या ?

छोटे amount में किसी भी ID की जरुरत नही होती हैं बड़े amount (₹50,000+) में ID proof ले जाना होता हैं

फॉर्म भरते समय किसी भी प्रकार की गलती हो जाए तो क्या करे

गलती होने पर आप नया फॉर्म का उपयोग करे गलती फॉर्म भर कर देने पर फॉर्म रिजेक्ट हो जाता हैं

कितना पैसा एक बार में निकाल सकते हैं?

यह आपके बैंक पर depend करता है की ₹50,000 से ₹2,00,000 तक (ब्रांच के अनुसार) होता हैं

WhatsApp Group Join Now

Leave a Comment