क्या आपका भी खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में है? अगर हां, तो आप जानते ही होंगे कि हमारे आसपास ज्यादातर लोगों के पास बैंक खाता तो होता ही है। लेकिन जब भी मैं बैंक जाता हूं, तो देखता हूं कि बहुत से लोगों को बैंक के फॉर्म भरने की सही प्रक्रिया नहीं पता होती। खासकर चेक जमा करने का फॉर्म भरना बहुत लोगों के लिए उलझन भरा होता है।
जब बात नकद पैसे जमा करने की आती है तो आप कर लेते हैं, क्योंकि वह प्रक्रिया आसान होती है। लेकिन जब चेक जमा करने के करने की बारी आती है, तो आपको कई नियम और शर्तों को ध्यान में रखते हुए चेक जमा फॉर्म भरना पड़ता है। अब सोचिए, अगर आपको यह सही से नहीं पता हो कि चेक डिपॉजिट फॉर्म कैसे भरना है, तो आपका काम रुक सकता है या बैंक कर्मचारी बार-बार आपको सही करने के लिए कह सकते हैं। यह स्थिति किसी के लिए भी समय बर्बाद करने वाली और परेशानी भरी हो सकती है।
इसीलिए, इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको स्टेप-बाय-स्टेप बताएंगे कि SBI में चेक डिपॉजिट फॉर्म कैसे भरें और चेक जमा करने के दौरान किन-किन बातों का ध्यान रखें। यह जानकारी आपके बैंकिंग अनुभव को आसान और परेशानी मुक्त बना देगी।
तो चलिए, आगे बढ़ते हैं और सीखते हैं SBI चेक डिपॉजिट फॉर्म भरने का सही तरीका!

चैक जमा पर्ची कैसे भरे | SBI Cheque Deposit Form Fill Up in Hindi
SBI चैक जमा फॉर्म भरने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना है और स्टेप्स को फॉलो करना है जो इस प्रकार है :
- दिनांक/DATE __/__/__ : सबसे पहले आपको उस दिन की तारीख लिखनी है जिस दिन आप बैंक में चेक जमा करने वाले है |
- SBI ________ : यहाँ आपको ब्रांच का पता लिखना है जहां आप जमा कर रहे है |
- पूरा नाम/ Full Name _________ : अब यहाँ आपको अपना पूरा नाम लिखना है|
- A/c No. _________ : अब यहाँ आपको अपना खाता नंबर लिखना है |
- DETAILS OF CASH/CHEQUE ________ : अब आपको इसमे चेक मे लिखे हुए चेक नंबर को लिखना है |
- कुल/Total _________ : इसमे आपको जितना पैसा आपके चेक में लिखा है यानि आप चेक के माध्यम से जमा कर रहे है अंकों/नंबर में लिखना है |
- रुपये/Rupees ________ : इसके बाद अब यहाँ आपको चेक में लिखे पैसे को शब्दों/Word में लिखना है |
- अब आपको चेक जमा फॉर्म के दूसरी तरफ भरना शुरू करना है |
- दिनांक/DATE __/__/__ : जैसे आपने पहले लिखा था उसी तरह सबसे पहले आपको उस दिन की तारीख लिखनी है जिस दिन आप बैंक में चेक जमा करने वाले है |
- My account is with Branch ___________ : यहाँ आपको अपना ब्रांच का नाम लिखना है |
- SBI _________ : यहाँ आपको उस ब्रांच का पता नाम लिखना है जहां आप चेक जमा कर रहे है ( अगर खुद के ब्रांच में जमा कर रहे है तो खुद के ब्रांच जिस जगह है नाम लिखना है या आप अगर SBI के किसी दूसरे ब्रांच में कर रहे है तो उसका लिखना है |
- पूरा नाम/ Full Name _________ : अब फिर से आपको अपना पूरा नाम लिखना है| ध्यान रखें वही नाम लिखें जो आपके बैंक में है |
- ACCOUNT NUMBER ⬜⬜⬜⬜⬜⬜⬜⬜⬜⬜⬜ : इसमे आपको अपना अकाउंट नंबर लिखना है | अगर याद न हो तो आप अपने बैंक पासबुक में देख सकते है |
- Mobile No. ⬜⬜⬜⬜⬜⬜⬜⬜⬜⬜ : यहाँ आपको अपना मोबाईल नंबर लिखना है |
- अदाकर्ता बैंक (DRAWN ON BANK) __________ : इसमे आपको जिस भी बैंक का चेक मिल है उस बैंक का नाम लिखना है |
- साखा (BRANCH) ___________ : जिसने भी आपको चेक दिया है उनका बैंक ब्रांच आपको यहाँ लिखना है इसे आप चेक मे ही लिखा होत है वहाँ से देख सकते है |
- चेक क्र ( CHEQUE NO) __________ : अब आपको यहाँ चेक नंबर लिखना है |
- रु शब्दों में / Rs. IN WORDS ___________ : अब आपको जितना पैसा चैक के माध्यम से जमा कर रहे है उसे शब्दों/words में लिखना है|
- जमा कर्ता के हस्ताक्षर (SIGNATURE OF DEPOSITOR) : अब आपको यहाँ पर साइन करना है वही हस्ताक्षर करना है जो आप अपने बैंक में करते है |
इसे भी पढे >> एटीएम कार्ड के लिए एप्लीकेशन कैसे लिखें
चेक जमा के लिए चेक के पीछे क्या लिखना होता है?
जब आप किसी बैंक में चेक जमा करते हैं, तो आपको चेक के पीछे कुछ जरूरी जानकारी लिखनी होती है, ताकि बैंक सही तरीके से आपका चेक प्रोसेस कर सके जो इस प्रकार है :
- जो भी आपका बैंक में नाम है वो पूरा नाम आपको जो चेक मिला है उसके पीछे लिखना है |
- जिस खाते में पैसा जमा करना है उसका बैंक खाता नंबर यानि अपना बैंक अकाउंट नंबर लिखना है |
- और आपका मोबाईल नंबर लिखना है |
उमीद करता हु दोस्तों आपको समझ आ गया होगा की चेक जमा फॉर्म कैसे भरते है और चेक जमा फॉर्म भरते समय किन – किन बातों का ध्यान रखना पड़ता है हमने पूरी जानकारी जाना | ऐसे ही फॉर्म से संबंधित काम की जानकारी के लिए और फॉर्म भरने से लेकर फॉर्म डॉक्यूमेंट, कैसे भरते है आदि FormKaise.com के माध्यम से सीख सकते है |
चेक जमा फॉर्म सवाल और जवाब (FAQs) :
चेक जमा करने के लिए कौन सा फॉर्म भरना होता है?
चेक जमा करने के लिए चेक डिपॉजिट फॉर्म यानि चेक जमा पर्ची भरना होता है, जिसे बैंक शाखा से लिया जा सकता है।
क्या चेक जमा करने के लिए आईडी प्रूफ देना जरूरी है?
नहीं, आमतौर पर चेक जमा करने के लिए आईडी प्रूफ की जरूरत नहीं होती, लेकिन बैंक की पॉलिसी पर भी निर्भर करती है |
क्या कोई और मेरे खाते में चेक जमा कर सकता है?
हां, अगर आप किसी और से अपना चेक जमा करवाना चाहते हैं तो आप करवा सकते हैं|
चेक जमा करने के बाद पैसा खाते में आने में कितना समय लगता है?
आमतौर पर चेक जमा करने के बाद पैसा आने पर 1 से 3 का समय लगता हैं । वही अगर चेक दूसरे बैंक का है तो इसमें 5-7 दिन भी लग सकते हैं।