Delhi Sanjeevani Yojana 2025 : “नमस्ते दोस्तों! क्या आप भी दिल्ली मे रहते है तो आपके लिए केजरिवल सरकार द्वारा एक खुशखबरी है, आज हम बात करने वाले है एक ऐसी योजना के बारे में जो दिल्ली के सीनियर सिटीजन के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। दिल्ली संजीवनी योजना 2025, जिसे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 18 दिसंबर को लॉन्च किया है, इस योजना के माध्यम से 60 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों को फ्री मे इलाज मिलेगा।
इस योजना के तहत सीनियर सिटीजन्स को दिल्ली के किसी भी सरकारी या प्राइवेट अस्पताल में मुफ्त इलाज मिलेगा। कोई फर्क नहीं पड़ता आप किस वर्ग से आते है, आप BPL, APL, TPL या RPL में आते हैं या नहीं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। दिल्ली सरकार आपके पूरे इलाज का खर्च उठाएगी। ये सिर्फ एक हेल्थकेयर योजना नहीं है, बल्कि एक तरीका है लोगों का भरोसा जीतने और उनका सपोर्ट पाने का और उनकी सहायता करने का ।
तो दोस्तों, बने रहिए हमारे साथ और इस योजना की हर एक जानकारी अभी हम नीचे जानेंगे दिल्ली संजीवनी योजना क्या है? किसे इस योजना का लाभ मिलेगा किसे नहीं? क्या – क्या डॉक्यूमेंट लगेगा और इस योजना के लिए आवेदन कैसे करना है पूरी जानकारी जानेंगे , क्योंकि हो सकता है ये योजना आपके या आपके घर के किसी बड़े बुजुर्ग के लिए ज़िंदगी बदलने वाली साबित हो!”
सोचिए अचानक से आपके किसी बुजुर्ग सदाशय की तबीयत खराब हो जाती है और सरकारी अस्पताल वहाँ से दुसर है या कारण कुछ भी हो इलाज कराने मे असमर्थ है और आपको समझ नहीं अ रहा है की क्या किया जाए ऐसे मे संजीवनी योजना आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकती है|
Delhi Sanjeevani Yojana Details in hindi:
संजीवनी मुफ़्त इलाज योजना | जानकारी |
योजना का नाम | संजीवनी योजना 2025 (दिल्ली) |
शुरुआत | 18 दिसंबर 2024 |
उम्र | 60 साल या उससे अधिक |
पात्रता | दिल्ली का निवासी, कोई आय सीमा नहीं |
लाभ | सरकारी और निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज |
शुल्क | कोई भी शुल्क नहीं, दिल्ली सरकार द्वारा पूरी चिकित्सा लागत कवर की जाएगी |
अंतिम तिथि | अभी तक कोई अंतिम तिथि घोषित नहीं |
आवश्यक दस्तावेज़ | उम्र प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र |
इलाज के प्रकार | इलाज, ऑपरेशन, दवाइयां, मेडिकल खर्च |
दिल्ली संजीवनी योजना क्या है ?
दिल्ली संजीवनी योजना एक सरकारी योजना है जिसे 18 दिसंबर 2024 को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा लॉन्च किया गया है । इस योजना का उद्देश्य 60 साल या उससे अधिक उम्र के सीनियर सिटीजन्स को उनकी उम्र के इस पड़ाव पर फ्री मेडिकल ट्रीटमेंट उपलब्ध कराना है। इसके जरिए सरकार बुजुर्गों के जीवन को बेहतर और सुरक्षित बनाना चाहती है।
संजीवनी योजना से क्या फायदा है ?
- मुफ्त इलाज: सरकारी और प्राइवेट दोनों अस्पतालों में इलाज का पूरा खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी।
- कोई आय सीमा नहीं: इस योजना का लाभ हर व्यक्ति को मिलेगा, चाहे वह BPL (गरीबी रेखा से नीचे) हो, APL (गरीबी रेखा से ऊपर) हो या किसी भी अन्य वर्ग से।
- सभी सीनियर सिटीजन्स के लिए: इस योजना का लाभ सिर्फ दिल्ली के 60 साल और उससे ज्यादा उम्र के लोगों को मिलेगा।
- इलाज पर कोई सीमा नहीं: इलाज कितना भी महंगा क्यों न हो, सारा खर्च सरकार उठाएगी।
इसे भी पढे >> बीमा सखी योजना पात्रता ( Eligibility)
संजीवनी योजना पात्रता ( Eligibility Criteria)
अगर आप भी दिल्ली मे रहते है और संजीवनी योजना का लाभ लेना चाहते है तो कुछ पात्रता है जो होनी चाहिए तभी आपको इसका लाभ मिलेगा :
पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria) | Delhi Sanjeevani Yojana 2025 जानकारी |
आयु | 60 साल या उससे अधिक होनी चाहिए |
निवास स्थान | लाभार्थी को दिल्ली का निवासी होना अनिवार्य है। |
आय सीमा | किसी भी प्रकार की आय सीमा लागू नहीं है; BPL, APL, TPL, या RPL सभी श्रेणियों के लोग पात्र हैं। |
अस्पताल का प्रकार | योजना के तहत दिल्ली के किसी भी सरकारी या प्राइवेट अस्पताल में मुफ्त इलाज कराया जा सकता है। |
अन्य शर्तें | उम्र और निवास का प्रमाण पत्र आवश्यक है। योजना में दवाओं, ऑपरेशन और अन्य मेडिकल खर्च शामिल हैं। |
दिल्ली संजीवनी मुफ़्त इलाज योजना फॉर्म कैसे भरे | Delhi Sanjeevani Yojana 2025 Apply
जैसे की आप जानते है अरविन्द केजरिवल जी ने आयोजित सम्मेलन मे कहाँ है की उनके पार्टी के कार्यकर्ता घर – घर जाके रजिस्टर करेंगे ये तो रहा ऑफलाइन तरीका
जैसे ही संजीवनी योजना की वेबसाईट शुरू होती है आप ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना है जैसे :
- सबसे पहले आपको दिल्ली संजीवनी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर ही “Apply Now” का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करना है।
- इस पर क्लिक करने के बाद आप एक नई पेज पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे।
- अब इस पेज पर सभी जरूरी जानकारी भरें, जैसे नाम, आयु, पता आदि।
- इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें (जैसे उम्र प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र आदि)।
- इतना सब के बाद एक बार सारी भारी हुई जानकारी चेक करके, आवेदन को सबमिट कर देना है।
इस तरह आप दिल्ली संजीवनी योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Delhi Sanjeevani Yojana 2025 (FAQs)
दिल्ली संजीवनी योजना क्या है?
दिल्ली संजीवनी योजना 2025 एक मुफ्त इलाज योजना है जो 60 साल और उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को दिल्ली के किसी भी सरकारी या निजी अस्पताल में मुफ्त चिकित्सा सेवाएं प्रदान करती है।
क्या दिल्ली संजीवनी योजना का लाभ केवल दिल्ली के निवासियों को मिलेगा?
हां, इस योजना का लाभ केवल दिल्ली के निवासी वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा।
दिल्ली संजीवनी योजना के लिए पात्रता क्या है?
इस योजना का लाभ 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी दिल्ली निवासियों को मिलेगा, चाहे उनकी आय श्रेणी कोई भी हो (BPL, APL, TPL, RPL आदि)।
दिल्ली संजीवनी योजना के तहत कौन-कौन से इलाज शामिल होंगे?
इस योजना के तहत अस्पताल में इलाज, ऑपरेशन, दवाइयां, और अन्य मेडिकल खर्च शामिल होंगे।
क्या दिल्ली संजीवनी योजना सभी अस्पतालों में उपलब्ध है?
हां, इस योजना के तहत दिल्ली के सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में मुफ्त इलाज उपलब्ध होगा।
क्या इस योजना का लाभ केवल बुजुर्गों को मिलेगा?
हां, यह योजना केवल 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए है।