दिल्ली महिला समृद्धि योजना 2025 : सभी महिलाओ को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभ शुभकामनाएं ! आज के दिन महिलाओं के अधिकारों, समानता, और उनकी उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए पूरे विश्व में मनाया जाता है। इस अधिकार के साथ दिल्ली की सभी महिलाओ के लिए एक बड़ी खुशखबरी का ऐलान, इसमे दिल्ली की महिलाओ को चुनाव और भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र तहत किए गए वादे के अनुसार महिला समृद्धि योजना को 8 मार्च 2025 के दिन कैबिनेट से ग्रीन लाइन यानि की मंजूरी मिल गई है और इस बात की पूरी पुष्टि हो गई हैं की दिल्ली की 20 लाख महिलाओ को इस योजना के तहत ₹2500 प्रतिमाह लाभ मिलेगा | तो अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो किसे मिलेगा इस योजना का लाभ और क्या हैं इस योजना के नियम और शर्ते इन सभी के बारे मे पूरी जानकारी के लिए आप इस पोस्ट मे अंत तक बने रहे |
इस पोस्ट के माध्यम से हम जानेंगे की महिला समृद्धि योजना आवेदन के दौरान हमे किन-किन बातों पर विशेष रूप से ध्यान रखना है| महिला समृद्धि योजना का लाभ किसे मिलेगा और किसे नहीं? और भी जरूरी जानकारी |
योजना का नाम | महिला समृद्धि योजना |
योजना की शुरुआत | 8 मार्च 2025 |
कितने महिलाओं को मिलेगा लाभ | 20 लाख महिलाओं को |
कितना पैसा मिलेगा | 2500 रुपए प्रतिमाह |
जानकारी वेबसाईट | Mahila Samriddhi Yojana Delhi |
दिल्ली महिला समृद्धि योजना आवेदन के दौरान ध्यान रखें
आज, 8 मार्च 2025 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, दिल्ली सरकार ने ‘महिला समृद्धि योजना’ की घोषणा की है। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को प्रतिमाह ₹2,500 प्रतिमाह की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। लेकिन इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना है :
- आवेदन से पहले ही सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट अपने पास रखें
- इस बात का ध्यान रखें की परिवार की सिर्फ एक ही महिला को इस योजना का लाभ मिलेगा |
- अगर आवेदन ऑनलाइन हो रहा है तो जो भी आवश्यक डॉक्यूमेंट उसे स्कैन करके आपको अपलोड करना होगा |
- जो भी जानकारी भरे सही – सही भरे |
इसे भी पढे : Mahila Samridhi Yojana Form Online Apply Delhi
दिल्ली महिला समृद्धि योजना नियम और शर्ते
- लाभार्थी की आय सीमा: परिवार की वार्षिक आय ₹3 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- लाभार्थीआयु सीमा: 21 से 60 वर्ष की महिलाएं इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं।
- निवास प्रमाण: आवेदिका कम से कम 5 वर्षों से दिल्ली की निवासी होनी चाहिए।
- इसके लिए आधार कार्ड और वोटर आईडी पर दिल्ली का पता होना आवश्यक है।
- लाभार्थी BPLया EWS वर्ग मे आती हो
- लाभार्थी सरकारी नौकरी या रिटायार्ड कर्मचारी नहीं होनी चाहिए
- केवल परिवार की एक महिला को ही इस योजना का लाभ मिलेगा
दिल्ली महिला समृद्धि योजना के लिए कौन पात्र नहीं हैं
- दिल्ली से बाहर की महिलाएं यानि अन्य राज्य की महिलाएं इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र नहीं हैं
- सरकारी नौकरी वाली महिलाएं :आवेदिका या उसके परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में है। तो इस योजना का लाभ उसे नहीं मिलेगा
- पेंशन पाने वाली महिलाएं: जो पहले से किसी सरकारी पेंशन का लाभ ले रही हैं। इस योजना के लिए पात्रता नहीं हैं
- आयकर भरने वाली महिलाएं :अगर महिला या उसके परिवार में कोई इनकम टैक्स देता है तो वो पात्र नहीं है।
- अमीर परिवार की महिलाएं – जिनकी परिवार की सालाना आय ₹3 लाख से ज्यादा है। उसे इस योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा
महिला समृद्धि योजना के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट क्या हैं
- बीपीएल कार्ड
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- बैंक खाता पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आवेदिका के नाम से बैंक खाता होना चाहिए, जो आधार से लिंक हो।
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू होता है तो )