नमस्ते दोस्तों एक बड़ी खुशखबरी के साथ राजस्थान सरकार ले आई हैं किसानों के लिए सरकारी लाभ प्राप्त करने का एक साधान, क्या आप भी राजस्थान के मूल निवासी और एक किसान हैं?और बैंको से कृषि लोन लेना चाहते हैं? क्या आपको भी अपनी जमीन और खेती से जुड़ी जानकारी पता करना चाहते है? और क्या आप भी किसान फसल बीमा या कोई भी योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते है तो सरकार की तरफ से मिलने वाली योजनाओ का लाभ लेने के लिए आपके पास फार्मर आईडी कार्ड होना बहुत जरूरी हैं |
आज हम इस पोस्ट के माध्यम से जानेंगे की फार्मर रजिस्ट्री राजस्थान क्या हैं? राजस्थान मे किसान कार्ड को बनवाने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट क्या हैं? कौन कौन पात्र हैं, इस कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे और भी कई जरूरी जानकारी |
Rajasthan Farmer Registry Details in Hindi:
योजना | जानकारी |
---|---|
कार्ड का नाम | किसान कार्ड (फार्मर ID) |
राज्य | राजस्थान |
किसान कार्ड लाभ | किसान क्रेडिट कार्ड, सरकारी योजनाओ मे लाभ जैसे सम्मान निधि, फसल बीमा सब्सिडी |
डॉक्यूमेंट लिस्ट | आधार कार्ड,भूमि डॉक्यूमेंट (खसरा, मोबाईल नंबर आदि |
आधिकारिक वेबसाईट | rjfr.agristack.gov.in |
जानकारी वेबसाईट | Rajasthan Farmer Registry |
Rajasthan Farmer Registry कार्ड क्या हैं?
फार्मर आइडी कहे या किसान कार्ड राजस्थान सरकार द्वारा किसानों के लिए शुरू किया गया एक डिजिटल पहचान है। इसमें किसान के बारे मे जानकारी, उसकी खेती सम्बंधित जमीन के बारे मे और कृषि से जुड़ी अन्य जानकारियां डिजिटल रूप में एक जगह पर दर्ज होता है। यह कार्ड के माध्यम से किसान विभिन्न सरकारी योजनाओं, सब्सिडी और सुविधाओं का लाभ लेने मे आसानी होगी। इससे किसानों को अलग-अलग दस्तावेज़ ले जाने की ज़रूरत नहीं होती, क्योंकि सारी जानकारी इस एक कार्ड में देखने को मिल जाती हैं |
Rajasthan Farmer Registry Eligibility (पात्रता)
क्या आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहता हैं लेकिन किसे मिलेगा इस योजना का लाभ जो इसके पात्रता कुछ इस प्रकार से हैं:-
- राजस्थान राज्य का मूल निवासी होना चाहिए
- कृषि भूमि का मालिक होना चाहिए
- महिला किसान भी इसके लिए पात्र हैं
- पशुपालक किसान भी हो सकता हैं
- आवेदक के पास आधार कार्ड होना चाहिए
Rajasthan Farmer Registry Objective (मुख्य उद्देश्य)
सरकार अपने राज्य के किसानों के लिए योजनाएं और उनकी आर्थिक सहायता के लिए कोई ना कोई सुविधा प्रदान करने का प्रयास करती रहती है सरकार का एक मात्र उद्देश्य होता है की किसानो की मदद कैसे की जा सके और ऐसा ही किसान कार्ड भी लोगों के लिए फायदेमंद रहेगा कुछ लाभ इस प्रकार है :
- किसानों की पहचान को डिजिटल रूप में सुरक्षित करना।
- जमीन और खेती से जुड़ी जानकारियां सही और अपडेट रखना।
- सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुँचाना।
- किसानों को खाद, बीज और कीटनाशकों पर मिलने वाली सब्सिडी का लाभ सही समय पर मिलना
- बैंकों से कृषि (लोन) लेने की प्रक्रिया को सरल बनाना।
Rajasthan Farmer Registry Document (दस्तावेज)
क्या आपको भी फार्मर रजिस्ट्री कार्ड बनवाना है लेकिन डॉक्यूमेंट के बारे मे आपको की सही जानकारी ना होने आप इस कार्ड के लिए आवेदन नहीं कर सकते और आपका फॉर्म रिजेक्ट भी हो सकता हैं इससे बचाने के लिए सही डॉक्यूमेंट की जानकारी जो इस प्रकार से हैं
- आधार कार्ड
- बैंक खाता विवरण
- भूमि रजिस्ट्री दस्तावेज (जमाबंदी)
- पासपोर्ट साइज़
- मोबाईल नंबर
- आधार कार्ड मोबाईल नंबर लिंक होना चाहिए
राजस्थान फार्मर रजिस्ट्री कार्ड ऑनलाइन आवेदन कैसे करे | Rajasthan Farmer Registry Online apply
ऑनलाइन फार्मर रजिस्ट्री कार्ड आवेदन करने लिए कुछ सरल स्टेप्स को फॉलो करना है जो इस प्रकार हैं:
- सबसे पहले आपको अपने राज्य के आधिकारिक वेबसाईट rjfr.agristack.gov.in पर जाना हैं
- इसके बाद Farmer पर क्लिक करे
- इसके बाद अगर आप एक नए आवेदक है तो इसके लिए Create New User पर क्लिक करे
- अब अपना आधार कार्ड डाले और submit बटन पर क्लिक करे
- इसके बाद आपके पास आधार से लिंक मोबाईल पर OTP आएगा, वेरफाइ कर लेना हैं
- इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा जिसमे आपको अपना Details भर लेना हैं और मोबाईल नंबर डालके वेरफाइ करे
- इसके बाद आपको 8 डिजिट का मजबूत पासवर्ड create कर लेना हैं इसके बाद आपका यूजर आइ डी बन जाएगा
- इसके बाद farmer के सेक्शन पर जाना हैं user आइडी डाल कर OTP से लॉगिन कर लेना हैं
- इसके बाद आप आपके आधार कार्ड की पूरी जानकारी दिखेगी जैसे नाम पता आधार details जाति उम्र, आदि सब सही होना चाहिए
- इसके बाद जमीन की जानकारी भर लेना हैं “Land Ownership” मे owner को सिलेक्ट करना है
- अब All Details पर क्लिक करके डिटेल्स फेच कर लेना है
- इतना सब करने के बाद अंत मे Esign कर लेना है आधार लिंक मोबाईल नंबर और OTP के माध्यम से कर लेना है
- इसके बाद आपका enrollment नंबर जनरेट हो जायगा , इसे सम्हाल के रखें |
इसे भी पढे :
- Cg किसान कार्ड कैसे बनवाए
- MP Farmer Registry कैसे करने
- CG Farmer Registry कैसे करें
- गुजरात किसान कार्ड कैसे बनाएं