महतारी वंदन योजना NPCI DBT फॉर्म कैसे भरें? CG Mahtari Vandana Yojana NPCI DBT Form Pdf

Spread the love

CG Mahtari Vandana Yojana NPCI DBT Form कैसे भरें? क्या आपको भी महतारी वंदन योजना का लाभ चाहिए या किसी भी योजना का लाभ चाहिए तो बैंक से NPCI DBT आधार लिंक जरूर करवाएं | क्योंकि DBT के माध्यम से ही आपके अकाउंट मे महतारी वंदन योजना का पैसा सरकार की तरफ से NPCI DBT लिंक बैंक अकाउंट मे भेज जायगा | अगर आपके अकाउंट से NPCI dbt link नहू तो जो योजना का पैसा है आपके अकाउंट मे नहीं भेजा जायगा यानि चाहे वो महतारी वंदन योजना का प्रति माह 1000 रुपए हो ( सालाना 12000 रुपए ) या किसी भी योजना का लाभ हो |

आज हम जानेंगे महतारी वंदन योजना के लिए DBT लिंक कैसे कराए, DBT लिंक करना क्यों जरुरी है अगर आप बैंक अकाउंट से अगर डीबीटी लिंक नहीं काराते है तो क्या होगा, महतारी वंदन योजना का NPCI DBT फॉर्म कैसे भरे और फॉर्म का PDF डाउनलोड कैसे करे पूरी जानकारी जानेंगे |

महतारी वंदन योजना DBT क्या है ?

DBT का full फॉर्म होता है डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर यानि जो योजना का पैसा है वो सरकार की ओर से आपके बैंक खाते मे ट्रांसफर कर दिया जाता है ताकि जो भी योजना का पैसा है वो सरकार की तरफ से डायरेक्ट आपके एक ही अकाउंट मे आपके पास पहुचे और आपको कोई भी दिक्कत न हो |

DBT लिंक करना क्यों है इतना जरुरी

सरकार के ओर से किसी भी प्रकार की आई योजना का उचित तरीके से लाभ लेने के लिए आपको किसी भी प्रकार की सरकारी योजना का उचित लाभ उठाने के लिए सरकार से मिलने वाला पैसा सीधे प्रकार से आपके एक ही खाते में आ जाता है और बीच मे कोई भी दिक्कत नहीं होती है जैसे अगर आपके पास 1 से जादा अकाउंट है तो पहले कभी किसी मे तो कभी किसी मे आप जिस भी अकाउंट को देते थे योजना का पैसा भेज दिया जाता था जो कभी कभी आप तक दूसरे लोगों के वजह से पहोच भी नहीं पाता था तो कभी कभी कोई और ही इसका लाभ ले लेता था और सरकार को लगता था आप तक योजना का पैसा पहुच गया है इन सभी चीजों को ठीक करने के लिए और योजना का पैसा आप तक डायरेक्ट पहुचाने के लिए सरकार ने DBT लिंक होना अनिवार्य कर दिया है यानि DBT link है तभी आपको योजना का लाभ मिलेगा |

DBT नहीं करने पर क्या होगा ?

पहले योजना का पैसा डायरेक्ट नहीं आता था पहले अलग अलग विभाग में पहले ट्रांसफर होता था तब बैंक खातो में आता हैं जो की यह प्रोसेस होने में काफी समय लगता हैं लेकिन DBT ने यह काम काफी आसान कर दिया है जिससे खाता धारक को समय से और सीधे लाभ मिलेगा | अगर आप NPCI DBT लिंक नहीं कराते तो आपको महतारी वंदन योजना और किसी भी सरकारी योजना का लाभ आप नहीं ले पाएंगे |

Aadhar link / DBT Link हुआ के नहीं कैसे चेक करे ?

अगर आप भी ये चेक करना चाहते है की आधार कार्ड लिंक / DBT link हुआ के नहीं तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए लिंक पर जाना है और आधार कर ऑफिसियल वेबसाईट मे Login करके Adhaar Link / DBT Link Status चेक कर पाएंगे :

महतारी वंदन योजना NPCI DBT फॉर्म भरते समय ध्यान रखे

  1. हमेशा फॉर्म को काले या नीले पेन का ही इस्तेमाल करना है अन्य कोई भी रंगीन के पेन का इस्तेमाल नहीं करना है| अगर आप दूसरे रंग के पेन का इस्तेमाल करते है जैसे लाल या हरा तो आपका फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है
  2. हमेशा फॉर्म को कैपिटल लेटर यानि बड़ी ABCD..में ही भरना है इस बात का विशेष कर आपको ध्यान रखना है
  3. फॉर्म में दिनांक उसी दिन का लिखें जिस दिन आप फॉर्म को  बैंक में जमा करने वाले है|
  4. इस बात का भी ध्यान रखे की जो भी आप जानकारी लिखे आधार कार्ड मे जो दिया है यानि आधार कार्ड के माध्यम से ही लिखे |
  5. जो भी आप मोबाईल नंबर देने वाले है वही देना है जो ऐक्टिव है |

CG Mahtari Vandana Yojana NPCI DBT Form
CG Mahtari Vandana Yojana NPCI DBT Form kaise bhare

महतारी वंदन योजना NPCI DBT फॉर्म कैसे भंरें ( Mahtari vandan Yojana NPCI DBT Link)

  1. सबसे पहले आपको अपने ब्रांच का नाम लिखना है|
  2. इसके बाद आपको अपने बैंक का नाम लिखना है|
  3. जिस दिन आप इस फॉर्म को जमा करने वाले हो उस दिन का दिनांक लिखना है|
  4. यहाँ पर आपको अपना खाता संख्या लिखना है|
  5. यहाँ पर आपको अपना नाम लिखना है
  6. यहाँ पर आपको अपना खाता संख्या लिखना है|
  7. अब आपको जो भी लिखा है उसे पढ़कर सही का टिक लगाना है
  8. इसके बाद आपको अपना हस्ताक्षर करना है और अगर आप अंगूठा लगाते हैं तो यहाँ पर अंगूठा लगाना है|
  9. Option for receiving DBT Benefits पर आपको अ जाना है
  10. पहले ऑप्शन पर आपको टिक करना है और अपना अकाउंट नंबर लिखना है |
  11. इसके बाद आपको यहाँ भी हस्ताक्षर करना है अगर आप अंगूठा लगाते हैं तो यहाँ पर अंगूठा लगाएं |
  12. Name – यहाँ पर आपको अपना नाम लिखना है|
  13.  Mobile NO.- यहाँ पर अपना मोबाइल नम्बर लिखना है|E-mail- यदि आपका ईमेल id है तो आपको ईमेल id लिखना है यदि है तो कुछ न लिखें|
  14. और आखरी मे यहाँ पर आपको EMail id लिखना है अगर आपके पास Gmail id नहीं है तो बना लीजिए क्योंकि ईमेल आइडी की जरुरात आज कल हर जगह पड़ती है |

महतारी वंदन योजना NPCI DBT आवश्यक डॉक्यूमेंट

  • आधार कार्ड की फोटो कॉपी
  • पेन कार्ड की फोटो कॉपी
  • पासबुक की फोटो कॉपी
  • और ekyc (यह आप अपने बैंक में करवा सकते हैं)

ekyc form क्या होता है- यह एक प्रकार का एल्क्ट्रोनिक kyc होता है जिसमें हमारे डॉक्यूमेंट ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ही प्रकार से जमा होता है जो हमारे ही खाते की सुरक्षा के लिए होता है|  

महतारी वंदन योजना NPCI DBT फॉर्म कैसे डाउनलोड करें?

योजना का लाभ लेने के लिए और NPCI DBT लिंक अपने बैंक अकाउंट से करने के लिए आपको NPCI DBT फॉर्म भरना होगा फॉर्म पीडीएफ़ का लिंक नीचे दिया गया है जिसे भरके आपको अपने बैंक के ब्रांच मे जमा करना है

FAQs : आपके सवाल और जवाब

DBT लिंक हुआ है के नहीं कैसे पता करे ?

DBT लिंक हुआ या नहीं इसका पता हमें हमारे फोन में मेसेज अलर्ट से पता चलेगा |जैसे ही आपके अकाउंट से DBT लिंक होगा तो आपने जो मोबाईल नंबर NPCI DBT फॉर्म भरते समय ऊपर जो आपने दिया है उस मोबाइल नम्बर पर आपको मेसेज प्राप्त हो जायेगा की DBT लिंक हो चूका है करके, इसलिए वही नंबर फॉर्म मे भरे जो ऐक्टिव हो यानि चालू हो |

DBT लिंक होने में कितना समय लगता है

DBT होने में लगभग 2 से 15 दिन का समय लग सकता है और यह बैंक पर निर्भर करता है की वो कितना जल्दी करते है |     

Leave a Comment